खूबसूरती में किसी अप्सरा से कम नहीं इरफान पठान की वाइफ, पहली झलक देखते ही दीवाने हुए फैंस
Irfan Pathan Wife photos Viral: 4 फरवरी यानी कि रविवार को भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान अपनी 8वीं सालगिराह मना रहे हैं। इरफान पठान ने साल 2016 में मॉडल सफा बेग के साथ शादी रचाई थी। इरफान पठान की गिनती भारतीय टीम के सबसे सफल ऑलराउंडरों में की जाती है। इरफान गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी कई बार टीम को जीत दिलाने का कारनामा कर चुके हैं।
आखिर मैच में भी किया था कमाल
साल 2012 में जब भारत श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी तो इस सीरीज के दौरान इरफान पठान ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला। इस मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके थे। इरफान पठान का यह आखिरी इंटरनेशनल वनडे मैच था लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने का काम किया था।

बेहद खूबसूरत है इरफान की वाइफ
मौजूदा समय में इरफान पठान मैच की कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार फैंस के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करते रहते हैं। साल 2016 में इरफान पठान की शादी हुई थी, लेकिन उनकी पत्नी का चेहरा फैंस ने नहीं देखा था इरफान सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कर चुके हैं, लेकिन किसी में भी उनकी वाइफ का चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखा था।
खूबसूरती देख दीवाने हुए फैंस
शादी के 8वीं सालगिराह पर इरफान पठान ने अपनी पत्नी का चेहरा दुनिया को दिखाया है। इससे पहले इरफान की वाइफ कभी बुर्के में नजर आती थी, तो कभी वह अपने चेहरे को ढखी हुई नजर आती थी। लेकिन पहली बार अब फैंस को उनके चेहरे का दीदार हुआ है। इरफान की वाइफ की खूबसूरती देखकर फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार इरफान की वाइफ सफा बेग को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
इरफान ने कही दिल की बात
अपने सालगिराह के मौके पर इरफान ने लिखा कि अनंत भूमिकाएं एक ही आत्मा द्वारा निभाई जाती है। मूड बूस्टर, कॉमेडियन, संकटमोचक और मेरे बच्चों की निरंतर साथी, दोस्त और मां। 8वीं सालगिराह मुबारक हो मेरे प्यार। अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में इरफान ने सभी प्रारूपों में भारत के लिए 300 से अधिक विकेट लिए। इरफान पठान गेंद और बल्ले दोनों से ही भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications