इरफान पठान बोले- उसका अलग स्वैग है, बल्ले से किया आलचकों का मुंह बंद

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया तो वहीं पर गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को 137 रन पर रोक दिया। भारत ने इस मैच में 62 रनों की विशाल जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है, जिसके बाद शनिवार को उसे धर्मशाला के मैदान पर सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिये उतरना है।

Irfan Pathan
Photo Credit: Twitter/ScreenShot

इस बीच शनिवार को खेले जाने वाले मैच से पहले भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने 27 वर्षीय भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने लखनऊ में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मैच जिताने का कारनामा किया था।

और पढ़ें: IND vs SL: धर्मशाला में कप्तानी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा, कोहली-धोनी को छोड़ेंगे पीछे

अय्यर के पास है स्वैग, आलोचकों का मुंह बल्ले से किया बंद

अय्यर के पास है स्वैग, आलोचकों का मुंह बल्ले से किया बंद

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से आराम दिये जाने के बाद श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने पहले विंडीज के खिलाफ अहम पारी खेली थी और फिर लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाकर टीम को 199 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। स्टार स्पोर्टस पर बात करते हुए इरफान पठान ने अय्यर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अपनी स्टॉयलिश बल्लेबाजी और छक्का मारने की काबिलयत के दम पर अय्यर ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा,'इस खिलाड़ी के पास स्वैग है और जब भी वो फॉर्म में होते हैं तो उन्हें खेलते हुए देखने का मजा ही कुछ और है। वह पिच पर एक जगह नहीं टिकते हैं लेकिन इसके बावजूद वो जिस तरह से संतुलन बनाकर बड़े शॉट खेलते हैं, यह उनकी खुद की काबिलियत है। मुझे उनका बिना देखे छक्के लगाना काफी पंसद है। पहले टी20 मैच में उन्होंने जिस तरह से करुणारत्ने और चमीरा की धीमी गेंदों पर छक्का लगाया, उससे उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह बल्ले से बंद कर दिया। अब उन्हें बोलकर जवाब देने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके बल्ले ने जवाब दे दिया है।'

कोहली का विकल्प बन सकते हैं अय्यर

कोहली का विकल्प बन सकते हैं अय्यर

इस चर्चा के दौरान इरफान पठान के साथ संजय बांगर भी शामिल थे, जिन्होंने अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा टीम मैनेजमेंट उन्हें नंबर 3 पर विराट कोहली के विकल्प के रूप में देख रहा है और तैयार कर रहा है।

उन्होंने कहा,'हमारी बेंच स्ट्रेंथ पहले से ज्यादा मजबूत हो रही है। पिछले कुछ मैचों में अय्यर को जिस नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजा रहा है, मुझे लगता है कि वो आने वाले समय में नंबर 3 के अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं। भगवान न करे लेकिन अगर विराट कोहली को कुछ हो जाता है और चोट की वजह से बाहर हो जाते हैं तो अय्यर उनकी जगह अच्छा काम कर सकते हैं। मुझे लगता है कि मैनेजमेंट भी इसी बात को सोच रहा है।'

साबित करने के लिये अभी दो मैच बाकी

साबित करने के लिये अभी दो मैच बाकी

गौरतलब है कि विराट कोहली को पूरी सीरीज से आराम दिया गया है, जिसके बाद आईपीएल 2022 के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालने वाले इस खिलाड़ी के पास खुद को साबित करने के दो और मौके हैं कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के लिये टीम में क्यों होना चाहिये। आपको बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल विश्वकप के लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही तैयारियां कर रही है और इसी फेहरिस्त में उसे श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को दूसरा मैच खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+