इरफान पठान के इस खास शख्स की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान से जुड़े एक खास शख्स की स्विमिंग पूल में स्वीमिंग के दौरान डूबने से मौत की खबर सामने आई है। यूपी के बिजनौर निवासी मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी की मौत वेस्टइंडीज के एक होटल में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैयाज के परिजनों ने बताया है कि वह आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कमेंटेटर शामिल हुए इरफान पठान के साथ वेस्टइंडीज गया था। फिलहाल, फैयाज के शव को लेकर दिल्ली लाया जा रहा है, जिसका खर्च इरफान पठान ही उठा रहे है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों सदमे में हैं।

दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर इरफान पठान वर्तमान में स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं। यहां उनके साथ फैयाज अंसारी भी गया था। मेकअप आर्टिस्ट के पिता का नाम फरीद अहमद है, फैयाज पिछले काफी साल से मुंबई में सैलून चला रहे थे, जहां उनकी मुलाकात पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान से हुई।
इरफान और फैयाज की जान-पहचान बढ़ने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने उन्हें अपना मेकअप आर्टिस्ट बन लिया था। टूर्नामेंट की शुरुआत होने के बाद इरफान उसे अपने साथ वेस्टइंडीज ले गए थे, जहां से मिली जानकारी के अनुसार, उसकी स्विमिंग पूल में नहाते समय मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications