इरफान पठान ने पंत को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसा कमाल करेगा धुरंधर

नई दिल्ली, 15 मार्च: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर हो चुके ऋषभ पंत की तारीफ की है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में संपन्न हुई श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजी के जौहर दिखाए उससे बड़े-बड़े सूरमाओ के लबों पर पंत का नाम आ रहा है। इस धुरंधर खिलाड़ी ने श्रीलंका पर भारत का प्रभुत्व हासिल करने का काम किया और भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। पंत तीन पारियों में 185 रन बनाने में कामयाब रहे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी ऊपर रहा।

पंत को लेकर पठान की बड़ी भविष्यवाणी-

पंत को लेकर पठान की बड़ी भविष्यवाणी-

पंत का स्ट्राइक रेट ही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। बेंगलुरु में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पंत ने 28 गेंदों में ही अर्धशतक ठोक दिया था जो किसी भी भारतीय द्वारा टेस्ट मैच में बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। इसके अलावा ऋषभ पंत विकेट के पीछे भी प्रभावित करने में कामयाब रहे जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड मिला। इरफान पठान युवा खिलाड़ी की काफी तारीफ करते हैं और उनके बारे में एक बड़ी भविष्यवाणी भी कर देते हैं। पूर्व क्रिकेटर पठान ने कहा है कि पंत महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर भारत के सबसे सफल टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे।

भारत का सबसे बड़ा टेस्ट कीपर बल्लेबाज बनेगा- पठान

भारत का सबसे बड़ा टेस्ट कीपर बल्लेबाज बनेगा- पठान

इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "वह सिर्फ 24 साल का लड़का है, और इतनी कम उम्र में, उसके क्रिकेट में इतना सुधार देखा गया है। मेरा मानना ​​​​है कि रिटायरमेंट तक उसके लिए लंबा रास्ता तय करना बाकी है, आप उसे 10 साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए देखेंगे, वह टेस्ट में भारत का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला विकेटकीपर-बल्लेबाज बन जाएगा, मुझे इसके बारे में कोई शक नहीं हैं।"

'धोनी के टेस्ट करियर को पीछे छोड़ देंगे पंत'

'धोनी के टेस्ट करियर को पीछे छोड़ देंगे पंत'

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 90 मैचों में 4876 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का अंत किया। 24 साल की उम्र में पंत पहले ही सबसे लंबे प्रारूप में 30 मैचों में 1920 रन बना चुके हैं। इसलिए, पठान की भविष्यवाणी के सच होने की बहुत अधिक संभावना है। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के नाम टेस्ट में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।

खेल अगले लेवल पर सुधर चुका है-

खेल अगले लेवल पर सुधर चुका है-

महान एडम की टैली में 96 टेस्ट में 5570 रन हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पंत उनसे आगे निकल पाते हैं या नहीं। इस बीच, इरफान ने पंत को सिर्फ हार्ड हिटिंग के बजाय कैलकुलेटिव शॉट खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, "वह अब पिच पर बने रहने का तरीका खोजने की कोशिश करता है, न केवल हिट करने की कोशिश करता है। हमने जो रिकॉर्ड तोड़ पारी देखी, ऐसा नहीं था कि उन्होंने रक्षात्मक शॉट बिल्कुल नहीं खेला। वहां डिफेंस भी किया गया था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+