भरे स्टेडियम में बीवी को 'KISS' कर इरफान पठान ने कर दी पाकिस्तान की बोलती बंद, शान से लहराया भारत का तिरंगा
Irfan Pathan kisses his wife: इंडिया चैंपियंस ने एजबेस्टन में रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2024 का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब इरफान पठान ने अपनी पत्नी के माथे को चूमकर जीत का जश्न मनाया।
पाकिस्तान ने बनाए 156 रन
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को भारत के दमदार गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। कामरान अकमल के 24 रनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की तरफ से शोएब मलिक ने 41 रनों की आक्रामक पारी खेली।

भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा
अनुरीत सिंह ने भारत की ओर से गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई और तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। विनय कुमार, इरफान पठान और पवन नेगी ने एक-एक विकेट लिया, जिससे पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कभी लय नहीं मिल पाई। भारत की ओर से अंबाती रायडू ने 30 गेंदों पर 50 रन बनाए। गुरकीरत सिंह मान ने 33 गेंदों पर 34 रन बनाकर भारत को जीत की राह को आसान बना दिया।
रायडू और यूसुफ ने किया कमाल
अंतिम ओवरों में यूसुफ पठान ने 16 गेंदों पर तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 30 रन की विस्फोटक पारी खेली। जिससे भारत की जीत पक्की हो गई। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर इरफान पठान के चौके की बदौलत भारत ने पांच विकेट शेष रहते आसानी से जीत दर्ज की।
इरफान ने की पाकिस्तान की बोलती बंद
इस जीत के बाद इरफान पठान ने भरे स्टेडियम में अपनी सफा बैग को किस किया। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत को हराया था और उस मैच के दौरान इरफान पठान काफी महंगे साबित हुए थे। लेकिन फाइनल में दमदार वापसी करते हुए इरफान ने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी।












Click it and Unblock the Notifications