'मैं और धोनी साथ बैठकर पिएंगे', हुक्का विवाद पर इरफान पठान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

Irfan Pathan old video viral: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन ने उनसे हुक्का को लेकर सवाल पूछा, जिसका जवाब इरफान ने बेहद हंसी-मजाक के अंदाज में दिया। इरफान पठान और फैंस के बीच इससे पहले भी इस तरह की जुगलबंदी देखने को मिलती रही है।

पुराना वीडियो हो रहा है वायरल (Irfan Pathan old video viral)

मामला एक पुराने इंटरव्यू से जुड़ा है। साल 2020 में इरफान पठान ने स्पोर्ट्स तक पर एक बातचीत के दौरान कहा था कि उन्हें कभी-कभी टीम सेलेक्शन में पक्षपात महसूस होता था। उन्होंने खुलासा किया था कि 2008 की कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज के दौरान उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से अपने प्रदर्शन पर बातचीत की थी। उस वक्त मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबरें आई थीं कि धोनी उनके खेल से खुश नहीं थे।

Irfan Pathan 1

इंटरव्यू में इरफान ने कसा था धोनी पर तंज

इंटरव्यू में इरफान ने तंज कसते हुए कहा था कि मुझे किसी के कमरे में जाकर हुक्का लगाने या गॉसिप करने की आदत नहीं थी। मेरा ध्यान हमेशा मैदान पर अपने खेल पर ही रहता था। यह बयान तब चर्चा में रहा और अब एक बार फिर पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसी बीच जब इरफान पठान ने हाल ही में मोहम्मद शमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, तो एक फैन ने मजाक में उनसे पूछा कि पठान भाई वो हुक्का वाला क्या हुआ?

मजाकिया अंदाज में दिया ये जवाब

इस पर इरफान ने जवाब दिया कि मैं और धोनी साथ बैठकर पिएंगे। उनका यह मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने कहा कि इरफान ने पुराने विवाद को हंसी-मजाक में बदलकर बहुत स्मार्ट प्रतिक्रिया दी है। अगर उनके करियर की बात करें तो इरफान पठान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मुकाबले खेले। उन्होंने कुल 301 अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम किए। 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में वे अहम सदस्य रहे। आईपीएल में भी उन्होंने कई टीमों के लिए खेला, जिनमें पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे सुपरजायंट्स शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+