IRE vs WI: वेस्टइंडीज-आयरलैंड के बीच इतने बजे शुरू होगा मैच, जानें पिच रिपोर्ट, ऐसे देख सकेंगे लाइव
IRE vs WI Weather and Pitch Report: आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला अब निर्णायक बन गया है। इससे पहले पहले दो टी20 मैच बारिश के कारण बिना एक गेंद फेंके रद्द हो गए थे। अब दोनों टीमों के पास सीरीज़ जीतने का सिर्फ एक मौका बचा है।
इतने बजे शुरू होगा मुकाबला (IRE vs WI Weather and Pitch Report)
यह तीसरा टी-20 मुकाबला रविवार, 15 जून 2025 को ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड, उत्तरी आयरलैंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 8 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें तीन-तीन जीत के साथ स्कोर बराबर है। पिछले 5 मुकाबलों में आयरलैंड ने 2 बार जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 1 जीत मिली है और 3 मैच बेनतीजा रहे।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में मैच के पूरे 20 ओवर होना मुश्किल हो सकता है। इससे पहले भी ग्राउंड पर टॉस में देरी और कई बार निरीक्षण हुए थे। अंपायरों ने पिछले मैच में मौसम को देखते हुए मैच रद्द करने का फैसला लिया था। तापमान दिन में अधिकतम 18°C और न्यूनतम 12°C के आस-पास रहने का अनुमान है। ऐसे में खिलाड़ियों को ठंडी और नम स्थिति में खेलना होगा।
जानें पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग
सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है। खासकर पहले छह ओवरों में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा, क्योंकि नई गेंद स्विंग हो सकती है। यह पिच उच्च स्कोर वाली नहीं मानी जाती। यहां का औसत पहला पारी स्कोर सिर्फ 124 रन है, जबकि अब तक का सर्वोच्च स्कोर 190/4 रहा है। इसलिए, 180-190 का स्कोर मैच जीतने के लिए काफी हो सकता है। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर नहीं होगा। लेकिन फैंस इसे FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, बेंजामिन व्हाइट।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स, हेटमायर, पॉवेल, शेफर्ड, होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, रदरफोर्ड।












Click it and Unblock the Notifications