IRE vs WI, 2nd T20: आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच इतने बजे शुरू होगा मैच, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
IRE vs WI Head to Head Records: आयरलैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। अब तक दोनों टीमों ने इस फॉर्मेट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। अब एक बार फिर आयरलैंड और वेस्टइंडीज़ आपस में भिड़ने को तैयार है। 14 जून यानी शनिवार को दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
इतने बजे शुरू होगा मुकाबला (IRE vs WI Head to Head Records)
आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी-20 मैच शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले के लिए टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगे। हाल ही में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ टीम जीत दर्ज करना चाहेगी।

हेड टू हेड ऐसा रहा है रिकॉर्ड
आयरलैंड और वेस्टइंडीज एक-दूसरे के खिलाफ कुल 9 मैच खेले हैं। इन 9 मैचों में से आयरलैंड ने 3 जीते हैं और वेस्टइंडीज़ ने भी 3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बाकी तीन मुकाबले बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए, जिनमें ज़्यादातर पर बारिश का असर रहा। अगर हम पिछले पांच मैचों की बात करें तो आयरलैंड ने दो मुकाबले जीते हैं जबकि वेस्टइंडीज़ को केवल एक जीत मिली है। बाकी दो मैच बिना नतीजे के समाप्त हुए।
बारिश में धुला था पहला मैच
यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे यह सीरीज़ अब सिर्फ दो मैचों की हो गई है। दोनों टीमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने मजबूत संयोजन को ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। अब सबकी निगाहें दूसरे टी20 पर टिकी हैं। देखना होगा कि कौन सी टीम सीरीज़ में बढ़त बनाती है और किसे अगले मैच में वापसी करनी होगी।
आयरलैंड टीम पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, क्रेग यंग, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, मैथ्यू हम्फ्रीज़, लियाम मैकार्थी।
वेस्टइंडीज टीम शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, कीसी कार्टी, जेड गूली ।












Click it and Unblock the Notifications