IPL Records: पिछले तीन सीजन में इन टीमों ने लगाए सबसे कम छक्के, SRH है सबसे 'धीमी' टीम, सबसे तेज कौन है?
IPL Unique Records: आईपीएल के इस सीजन में होम-अवे फॉर्मेट के साथ छक्कों की बौछार लगने की पूरी उम्मीद है। पिछले तीन सीजन सीमित पिचों पर धीमी सतह पर खेले गए। इस दौरान किस टीम ने सबसे कम और ज्यादा ज्यादा छक्के लगाए।

आईपीएल 2023 (IPL 2023) चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के साथ शुरू हो चुका है जिसमें मैच से पहले एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी देखी गई। आईपीएल निश्चित तौर पर इस सीजन में कई बड़े-बड़े छक्कों के लिए तैयार है क्योंकि आपको हर तरह की पिचों पर मैच देखने के लिए मिलेंगे जिसमें बैटिंग के लिए काफी रन बनने के लिए मशहूर वानखेड़े, चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसी जगहों पर भी खूब मुकाबले होने जा रहे हैं। उम्मीद है इस आईपीएल में पिछली तीन सीजनों की तुलना में अधिक छक्के देखने के लिए मिलेंगे। आइए देखते हैं आईपीएल के पिछले तीन सीजन में किस टीम ने सबसे कम छक्के लगाए हैं।
यहां हम गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स का जिक्र केवल एक उल्लेख के तौर पर कर हैं क्योंकि इन टीमों का पिछले ही सीजन में डेब्यू हुआ है जहां गुजरात टाइटंस ने 79 छक्के लगाए और लखनऊ सुपर जायज ने 115 छक्के लगाए।
आईपीएल रिकॉर्ड: पिछले तीन सीजन में सबसे कम छक्कों वाली टीमें-
सही मायने में पिछले तीन सीजन में सबसे कम छक्के लगाने में सनराइजर्स हैदराबाद का नाम आता है जिन्होंने 44 पारियां खेलते हुए 246 छक्के लगाए। इस दौरान यह टीम 534 चौके लगाने में कामयाब रही। इस टीम ने 8.03 के रन रेट से बल्लेबाजी की और उनका औसत 26.57 का रहा। छक्कों के लिहाज से सबसे धीमी टीम सनराइजर्स हैदराबाद रही।
इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर का स्थान आता है जो दूसरे नंबर पर हैं। इस टीम ने 247 छक्के लगाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 46 मुकाबलों में 8.07 के रन रेट के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने 588 चौके भी लगाए। इस टीम ने 27.01 के औसत से रन बनाए।
नंबर 3 पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने 47 पारियों में 28.80 के औसत और 8.37 के रन रेट के साथ 260 छक्के लगाए। उनके चौकों की संख्या भी 674 है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 293 छक्के लगाए। 44 पारियों में उन्होंने 8.38 के बल्लेबाजी की है। सीएसके ने 602 लगाए और वे 30.68 के औसत के साथ बैटिंग करने में कामयाब रहे।
इस लिस्ट में नंबर 5 पर है केकेआर की टीम जिन्होंने अपने 45 मुकाबलों में केवल 22.5 के बल्लेबाजी की और 297 छक्के लगाए। उन्होंने 594 चौके भी लगाए।
इस दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications