IPL RCB vs KKR: गंभीर ने मैदान पर आकार विराट को लगाया गले, दोनों ने की हंसकर बात

IPL RCB vs KKR Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ने का काम किया। कोहली ने महज 36 गेंदों में अपना 50 रन पूरा किया। कोहली की इस दमदार पारी को देखकर स्टैंड में मौजूद फैंस ने भी जमकर जश्न मनाया। दूसरी तरफ केकेआर के मेंटोर गौतम गंभीर ने विराट कोहली को बधाई दी।

कोहली से मिले गंभीर

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में सभी की नजरें एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर पर टिकी हुई थी। आरसीबी की टीम ने जब टाइम आउट लिया तो उस दौरान गौतम गंभीर भी मैदान पर आए। गौतम गंभीर ने मैदान पर आकर विराट कोहली को गले लगाया। इस दौरान दोनों हंसकर एक-दूसरे से काफी देर तक बातचीत भी की। सोशल मीडिया पर कोहली-गंभीर की कई तस्वीरें वायरल हो रही है।

RCB vs KKR 1

पिछले सीजन हुई थी लड़ाई

पिछले साल आरसीबी और एलएसजी के बीच हुए मुकाबले के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच झड़प देखने को मिली थी। लेकिन इस सीजन इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच भाईचारा देखने को मिल रहा है। कोहली-गंभीर की तस्वीर पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। मैच की बात करें तो विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ आरसीबी को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

फ्लॉप रहे आरसीबी के बल्लेबाज

आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्‍लेसी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। नहीं अनुज रावत का बल्ला भी इस मुकाबले में खामोश ही रहा। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। आरसीबी को पहला झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। हर्षित राणा ने केकेआर को पहली सफलता दिलाई। कप्तान सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (डब्ल्यू), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+