IPL में प्रीति जिंटा ने किया था हैरान करने वाला काम, आखिरकार दिग्गज ने बताया पूरा सच
IPL Preity Zinta: आईपीएल इतिहास में कई यादगार पल रहे हैं, लेकिन 2017 का एक मुकाबला अचानक चर्चा में आ गया है। पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने उस मैच में ऐसा कमाल किया था, जिसकी गूंज आज भी सुनाई देती है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में संदीप ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। नई गेंद से उनकी धारदार गेंदबाजी ने पूरी आरसीबी टीम की कमर तोड़ दी।
अक्षर पटेल को दिया जाना था अवॉर्ड (IPL Preity Zinta)
संदीप शर्मा ने हाल ही में उस मैच की यादें ताजा करते हुए एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि उस मैच का 'प्लेयर ऑफ द मैच' असल में अक्षर पटेल को दिया जाने वाला था। अक्षर ने 2 विकेट लेने के साथ ही 38 रन बनाए थे और आखिरी ओवर में 19 रन जोड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन तभी पंजाब की सह-मालिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपनी बात रखी।

प्रीति जिंटा के कहने पर मिला ईनाम
उन्होंने कॉमेंटेटर रवि शास्त्री से कहा कि इतने बड़े बल्लेबाजों को आउट करना आसान नहीं होता और संदीप का प्रदर्शन इस जीत की असली कुंजी रहा है। प्रीति के इस सुझाव के बाद निर्णय बदल गया और 'प्लेयर ऑफ द मैच' संदीप शर्मा को दे दिया गया। संदीप कहते हैं कि ये मेरे लिए बहुत मीठा पल था। मैंने तो ट्रॉफी अक्षर को देने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने कहा कि तुम्हारे तीन विकेट सबसे अहम थे। अगर वो नहीं गिरते तो 138 रन का स्कोर कभी बचाया नहीं जा सकता था।
संदीप शर्मा ने झटके थे कुल 17 विकेट
उस सीजन में संदीप शर्मा ने कुल 17 विकेट झटके थे और पंजाब के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे। हालांकि अगले साल फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें रिलीज़ कर दिया और वे सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ गए। बाद में वे 2022 में फिर से पंजाब के साथ लौटे और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। 2025 सीज़न में वे चोट की वजह से बीच में बाहर हो गए थे, लेकिन उनके प्रदर्शन और अनुभव पर टीम ने भरोसा जताते हुए उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications