IPL 2026: पप्पू यादव के बेटे की होगी IPL में एंट्री! इतना है बेस प्राइस? DPL में किया था कमाल
IPL Mini Auction 2026: आईपीएल 2026 के लिए मिनी-ऑक्शन का मंच तैयार हो चुका है। इस बार सभी की निगाहें कई युवा खिलाड़ियों पर रहेगी। मिनी ऑक्शन में अधिकतर टीमों को भारतीय युवा खिलाड़ियों की तलाश होगी। ऐसे में इस बार ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। लिहाजा कुछ खिलाड़ियों को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है।
सार्थक रंजन पर होगी फैंस की नजरें (IPL Mini Auction 2026)
युवा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन पर फैंस की नजरें रहेगी। सार्थक रंजन का नाम IPL नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, और उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है। सार्थक रंजन एक सलामी बल्लेबाज हैं और उन्होंने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।

DPL में जड़ा था शतक
DPL में सार्थक ने 9 मैचों में लगभग 448 रन बनाए और ऑरेंज कैप भी हासिल की। DPL 2025 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलते हुए, सार्थक रंजन ने महज 58 गेंदों पर एक तूफानी शतक जड़ा था। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे। DPL में उनके दमदार प्रदर्शन ने ही उनकी IPL में खेलने की चर्चा को तेज कर दिया था, जहां उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें 12 लाख रुपये से अधिक में खरीदा था।
दिल्ली के लिए खेलते हैं घरेलू क्रिकेट
सार्थक रंजन दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनका डेब्यू 2016 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हुआ था। सार्थक ने दिल्ली के लिए दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 लिस्ट A मैच में 106 रन और 5 टी20 मुकाबलों में 66 रन बनाए हैं। सार्थक रंजन को लेकर 2018 में एक बड़ा विवाद भी हुआ था। उन्हें बिना कोई मैच खेले सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की टीम में शामिल कर लिया गया था, जबकि उस समय अंडर-23 के टॉप स्कोरर हितेन दलाल को रिज़र्व में रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications