MI vs RCB: आईपीएल में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, आरसीबी बनाम एमआई के मैच में कहर बनकर टूटेंगे ये गेंदबाज
आईपीएल में दोनों टीमो के बीच 31 बार मैच हो चुके हैं, जिनमें से 17 मुकाबलों में एमआई ने जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी ने 14 मैच में विजय प्राप्त की है। हालांकि, आरसीबी हाल के वर्षों में एमआई के खिलाफ सबसे मजबूत टीम रही है।

MI vs RCB, IPL 2023: आईपीएल के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने दस मैचों में पांच-पांच में जीत हासिल की है, वर्तमान में अंक तालिका में आरसीबी दस अंक के साथ पांचवें और एमआई दस अंक के साथ छठे स्थान पर है। आरसीबी बेहतर नेट रन रेट के कारण एमआई से आगे है। दोनों टीमों को लीग में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आज जीत की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन-से गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं।
पीयूष चावला
मुंबई इंडियंस के लिए अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह दबाव की स्थिति में बेहतर गेंदबाजी की कला के कारण रोहित शर्मा के पसंदीदा गेंदबाज बन गए हैं। चावने ने 10 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। एमआई के लिए सबसे अधिक विकेट उन्होंने ही लिए हैं। 16.47 की प्रभावशाली औसत से गेंदबाजी करने वाला ये खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एमआई की हार के बावजूद काफी प्रभावशाली साबित हुआ था। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर दो विकेट लिए। चावला RCB के खिलाफ आज के मैच में किसी भी टीम के लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दाएं हाथ का तेज गेंदबाज ने अब तक के 10 मैचों में 19 के प्रभावशाली औसत से 15 विकेट चटका दिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सिराज ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सिराज की 7.70 की इकॉनमी रेट और 14.80 की स्ट्राइक रेट गेंद के साथ उनके अनुभव को दर्शाती है। सिराज मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज के मैच में किसी भी टीम के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं।
कर्ण शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दाएं हाथ के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा इस आईपीएल सीजन में अच्छी फॉर्म में हैं, उन्होंने अब तक के मैचों में आठ विकेट लिए हैं। कर्ण 19.87 के प्रभावशाली औसत और 9.27 के इकॉनमी रेट के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 12.75 के स्ट्राइक रेट के साथ टीम के गेंदबाजी विभाग में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, आकाश दीप, फिन एलन, कर्ण शर्मा, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।
मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय , शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, डुआन जानसन, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल।












Click it and Unblock the Notifications