MI vs GT: आईपीएल में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, जीटी बनाम एमआई के मैच में कहर बनकर टूटेंगे ये गेंदबाज

मुंबई इंडियंस, शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरी बार गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलेगी। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टेबल टॉपर है, जिसके 11 मैचों में 16 अंक हैं। मुंबई के खिलाफ गुजरात मजबूत स्थिति में है।

MI vs GT

GT vs MI, IPL 2023: मुंबई इंडियंस शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस सीजन के पिछले मैच में गुजरात ने मुंबई को 55 रन से हराया था। टीमों के बीच मुकाबला अब कड़ा हो गया है। मुंबई 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टेबल टॉपर है। उसके 11 मैचों में 16 अंक हैं। जीटी ने पिछले मैच में एलएसजी को 56 रन से हराया था। आइए जानते हैं आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन चटकाएगा।

मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटंस ने इस आईपीएल सीजन में मोहम्मद शमी के प्रदर्शन पर काफी भरोसा किया है। नई गेंद को दोनों तरह से स्विंग कराने और गति बढ़ाने की क्षमता उन्हें किसी भी टीम के खिलाफ एक घातक गेंदबाज बनाती है, शमी ने अब तक के 11 मैच में 16.36 के शानदार औसत से 19 विकेट चटकाए हैं। जीटी का अनुभवी गेंदबाज आज फिर अपनी टीम के लिए विकेट का इजाफा करने में सफल हो सकता है।

राशिद खान
राशिद खान इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए लगातार प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं। 11 मैचों में उन्होंने 18.57 की औसत से 19 विकेट लिए हैं। हालांकि, वह थोड़ा खर्चीले जरूर साबित हुए हैं। राशिद की लगातार विकेट लेने की क्षमता हमेशा सामने वाली टीम को दबाव में रखने के काम आती है। राशिद नीचे के क्रम में एक उपयोगी बल्लेबाज भी है और तेजी से रन बना सकता है, जोकि आपकी फैंटेसी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

पीयूष चावला
मुंबई इंडियंस के लिए अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह दबाव की स्थिति में बेहतर गेंदबाजी की कला के कारण रोहित शर्मा के पसंदीदा गेंदबाज बन गए हैं। चावने ने 11 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। 16वें सीजन में एमआई के लिए सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल चावला के नाम है। ऐसे में चावला आज गुजरात के खिलाफ मैच में टीम के लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

ये भी पढ़ें- IPL में आज सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, MI बनाम GT मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

Recommended Video

    IPL 2023: Mumbai और Gujarat के बीच महामुकाबला, जानें Fantasy 11 और Pitch Report | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+