IPL में आज सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, MI बनाम GT मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। आज शाम साढ़े सात बजे दोनों टीमों के बीच रोचत भिड़ंत होगा। मैच से 30 मिनट पहले पहले शाम सात बजे टॉस होगा।

MI vs GT

MI vs GT, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 57वें मैच में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। शुक्रवार, 12 मई को होने वाला रोचक मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि मुंबई का लक्ष्य आज की जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत बनाने पर होगा। हालांकि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को हार्दिक पांड्या की जीटी को चुनौती देना इतना आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं, आज के मैच में ज्यादा रन कौन बनाएगा।

शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के तूफानी बल्लेबाज शुभमन गिल के बल्ले से लगातार रनों की बरसात हो रही है। गिल ने 11 मैचों में अब तक 469 रन बनाए हैं। गिल इस समय जीटी के प्रमुख रन-स्कोरर हैं। इस सीजन में उनका बल्लेबाजी औसत 46 का है। बड़ी बात ये है कि जीटी के लिए गिल ओपनिंग करते हैं, जिससे उन्हें स्कोर करने के लिए अधिकतम गेंदें खेलने को मिलती हैं। इसके अलावा वे मैचों में शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। आज के मैच में उम्मीद है कि गिल अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का देर से ही सही लेकिन अब उनका बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने अब तक 11 मैच खेल है, जिसमें 34 के स्कोर से 376 रन बनाए हैं। ऐसे में आज जीटी बनाम एमआई मैच में एक बार फिर मिस्टर 360 के बल्ले से कमाल देखने को मिल सकता है। सूर्या के नाम 4 हाफ सेंचुरी भी हैं।

तिलक वर्मा
आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक के 9 मैचों में 274 रन बनाए हैं। फिलहाल, तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। अगर आज के मैच में तिलक वर्मा वापसी करते हैं, तब पूरी उम्मीद है कि ये युवा खिलाड़ी बल्ले से मैच का रुख बदल सकता है।

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।

ये भी पढ़ें- MI vs GT: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? मुंबई और गुजरात के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

Recommended Video

    IPL 2023: Mumbai और Gujarat के बीच महामुकाबला, जानें Fantasy 11 और Pitch Report | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+