KKR vs LSG: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? जानें केकेआर बनाम एलएसजी में किसका पलड़ा है भारी
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 68वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से मैच होगा। दोनों टीमों के बीच आज डबल हेडर का दूसरा मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

KKR vs LSG, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 68वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच आज डबल हेडर का दूसरा मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। एलएसजी प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है, तो वहीं केकेआर के लिए टॉप-4 में जगह बनाना आसान नहीं होगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, बेहतर प्रदर्शन के दम पर कप्तान नीतीश राणा की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन आज के मुकाबले में इस सीजन केकेआर के भविष्य का फैसला हो जाएगा। वर्तमान में 12 अंक के साथ केकेआर 7वें स्थान पर है।
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है, यही कारण है कि एलएसजी अंक तालिका में टॉप-4 में जगह बनाए हुए है। वर्तमान में कप्तान क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जहां उन्हें 7 मैच में जीत मिली है, जबकि 5 मैच गंवाने पड़े हैं। लखनऊ 15 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
कोलकाता और लखनऊ के हेड-टू-हेड मुकाबले
कोलकाता और लखनऊ के हेड-टू-हेड मुकाबलों की बात करें तो आईपीएल में अब तक सिर्फ दो बार दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हुआ है। इस दौरान दोनों ही मैच लखनऊ ने जीते हैं। यहां भी केकेआर के खिलाफ लखनऊ मजबूत स्थिति में है।
केकेआर बनाम एलएसजी का मैच कौन जीतेगा
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है, लेकिन मैच के बढ़ने के साथ ही यहां स्पिनर असरदार साबित होने लगते हैं। यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने अधिक मैच जीते हैं। भले ही केकेआर के खिलाफ एलएसजी मजबूत टीम है, लेकिन केकेआर को लक्ष्य का पीछा करने का मौका मिलता है, तब नीतीश राणा की टीम मुकाबले को अपने नाम कर सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स
एन जगदीसन, कुलवंत खेजरोलिया, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, आर्या देसाई, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, मनदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, आंद्रे रसेल, टिम साउदी, रहमानुल्लाह गुरबाज।
लखनऊ सुपर जायंट्स
क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, मनन वोहरा, काइल मेयर, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, करण शर्मा, आवेश खान, मार्क वुड, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युधवीर चरक, करुण नायर, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications