IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: सोमवार यानी 28 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाना है।इस सीजन में गरात टाइटंस का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें साईं सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा का अहम रोल रहा है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेस देने का काम किया है। राजस्थान के खिलाफ भी एक बार फिर इन दोनों पर नजरें रहने वाली है।
फॉर्म में गुजरात के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज (IPL Mein Aaj Kiska Match Hai)
गुजरात के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया है। इन तीनों ने ही 150 से ऊपर की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और आर साई किशोर की अगुआई वाली गुजरात की गेंदबाजी भी अपना दमखम दिखाने में सफल रही है।

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हाल ही में मिली हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी राजस्थान को अब तक लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा है। यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नितीश राणा ने बल्ले से उम्मीद की किरण जगाई है, लेकिन दबाव में उनकी गेंदबाजी दमदार नहीं रही है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (संभावित): यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (संभावित): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
राजस्थान रॉयल्स की टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
गुजरात टाइटंस की टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, दासुन शनाका, करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।












Click it and Unblock the Notifications