IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- DC vs LSG
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में पिछले दो दिनों में तीन मुकाबले खेले गए हैं। रविवार को डबल हेडर था। आज एक ही मुकाबला होना है। यह मैच दो ऐसी टीमों के बीच खेला जाएगा, जिनको अब तक अपने पहले आईपीएल टाइटल की तलाश है। दोनों टीमों में कप्तान नए हैं।
पिछले सीजन प्लेऑफ़ तक नहीं जा पाने वाली दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से है। लखनऊ की कमान ऋषभ पंत के पास है, वही पंत जो पिछले साल तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे थे। इस बार उनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया था।

समुद्र के पास स्थित विशाखापट्टनम दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा घरेलू मैदान है। हालांकि यहाँ सिर्फ दो ही मुकाबले खेले जाएंगे। इसके दिल्ली के मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। लखनऊ से पिछले सीजन खेलने वाले केएल राहुल इस बार दिल्ली में हैं। संजीव गोयनका के साथ उनकी बातचीत पिछले सीजन काफी वायरल हुई थी। बाद में राहुल को फैन्स ने फ्रेंचाइजी छोड़ने का आग्रह किया था और उन्होंने वही किया।
इधर ऋषभ पंत ने दिल्ली छोड़कर लखनऊ का दामन थाम लिया, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर हैं। 27 करोड़ की रकम देकर लखनऊ ने उनको अपने साथ शामिल किया है। ऐसे में उनके ऊपर इस बड़ी रकम का दबाव निश्चित रूप से रहने वाला है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अशुतोश शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यदव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, मोहित शर्मा, दुश्मंता चमीरा, अजय जाधव, दर्शन नाल्कंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फेरेरा, त्रिपुर्णा विजय, मानवंत कुमार, विप्राज निगम, माधव तिवारी।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम
अरशिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आरएस हैंगरकेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ, आकाश दीप, शाहबाज अहमद, मनीमरान सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, एडन मार्करम, आवेश खान, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।












Click it and Unblock the Notifications