IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- Mumbai Indians vs Gujarat Titans
Mumbai Indians vs Gujarat Titans: आईपीएल 2025 अब अपने रोमांचक दौर में है और टूर्नामेंट का 56वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
मुंबई इंडियंस (MI) इस वक्त शानदार फॉर्म में है। टीम ने अब तक 11 मैचों में से 7 जीत दर्ज की हैं और लगातार 6 मैच जीतकर जीत की पटरी पर मजबूती से टिकी हुई है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली पिछली जीत ने टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है। ऐसे में घरेलू मैदान पर मुम्बई की टीम और भी खतरनाक नजर आ सकती है।

गुजरात टाइटंस भी पीछे नहीं
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने भी इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टीम ने 10 मैचों में से 7 मुकाबले जीते हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर बनी हुई है। हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच जीतकर गुजरात ने ये साफ कर दिया है कि वह प्लेऑफ की दौड़ में पूरी ताकत से मौजूद है।
दोनों टीमें बेहतरीन फॉर्म में, कांटे की टक्कर तय
दोनों ही टीमें बेहतरीन लय में हैं और इस मुकाबले में रोमांच तय है। वानखेड़े की तेज पिच और मुंबई की सपोर्टिंग क्राउड इस मुकाबले को और दिलचस्प बना देगी। दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और यह मैच प्लेऑफ की दिशा तय कर सकता है।
हेड-टू-हेड: गुजरात का पलड़ा भारी
अब तक आईपीएल में मुंबई और गुजरात के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई इंडियंस ने 2 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस ने 4 जीत दर्ज की है। दोनों टीम के बीच कोई भी मुकाबला टाई नहीं हुआ है।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, जयंत यादव, दासुन शनाका।
मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स।












Click it and Unblock the Notifications