IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- LSG vs DC
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला काफी समय पहले हुआ था। आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमों के बीच आज एक बार फिर से टक्कर होनी है। लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले मैच में हार का बदला जरूर लेना चाहेगी, उसमें आशुतोष शर्मा ने दिल्ली के लिए तूफानी बैटिंग की थी।
दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन अब तक बेहतरीन फॉर्म रही है और अगर ऐसा ही गेम देखने को मिलता रहा, तो कैपिटल्स प्लेऑफ़ में निश्चित तौर पर जाएगी। 7 मैचों में 5 जीत दर्ज कर दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है।

लखनऊ ने भी अच्छा काम किया है लेकिन निरन्तरता में कमी दिखाई दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 मैचों में 5 जीत दर्ज की है। हालाँकि अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स का पांचवां स्थान है, इस हिसाब से कहा जा सकता है कि लखनऊ के पास भी प्लेऑफ़ में जाने का पूरा मौका है।
ऋषभ पंत के ऊपर कप्तानी का दबाव साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। इस वजह से उनकी बैटिंग पर भी असर पड़ा है। इस सीजन ऋषभ पंत एक अर्धशतक जड़ने में सफल रहे हैं। उनका बल्ला चलने पर लखनऊ की टीम कुछ बड़ा कर सकती है और घरेलू फैन्स का सपोर्ट भी उनके पास है। एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अशुतोश शर्मा, विप्रज निगम, डोनोवन फेरेरा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, दुश्मंथा चमीरा, त्रिपुर्ना विजय, फाफ डू प्लेसी, टी नटराजन, अजय जाधव, मानवनाथ कुमार, माधव तिवारी
लखनऊ सुपर जायंट्स
मिचेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, मयंक यादव, शाहबज़ अहमद, मैथ्यू ब्रिट्जके, शमार जोसेफ, मनिमारण सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगैकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज, आकाश दीप, अर्शीन कुलकर्णी।












Click it and Unblock the Notifications