IPL Mein Aaj Kiska Match Hai 19 April: आईपीएल में आज किसका मैच है?

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में एक बार फिर से डबल हेडर का दिन आया गया है। शनिवार के दिन इस आईपीएल का अंतिम डबल हेडर है। इसके बाद होने वाले सभी डबल हेडर मुकाबले रविवार के दिन ही खेले जाएंगे। आज के दिन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है और मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होने वाले इस मैच में रोमांच देखने को मिल सकता है क्योंकि इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। गिल और अक्षर पटेल की कप्तानी भी लाजवाब रही है और इन दोनों के प्लेयर्स ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता हासिल की है। गुजरात और दिल्ली इस सीजन प्लेऑफ़ की दौड़ में सबसे आगे हैं और उनका नेट रन रेट भी प्लस में है।

ipl 2025

इसके अलावा आज शाम को होने वाला दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। रॉयल्स का पिछला मैच सुपर ओवर में गया था और दिल्ली कैपिटल्स ने वहां उनको हरा दिया था। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋषभ पंत की लखनऊ को उनके घर में हरा दिया था।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की टीम को आरसीबी ने इस सीजन पराजित किया था। ऐसे में रॉयल्स का प्रयास यही रहेगा कि अब एक और हार नहीं होनी चाहिए। घरेलू फैन्स को भी अपनी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगातार रहती है। जयपुर में इस सीजन का यह दूसरा मुकाबला होगा, रॉयल्स के दो मैच असम के गुवाहाटी में भी हुए थे और इस वजह जयपुर को कुल 5 मुकाबले मिले।

दोनों ही मैचों के लाइव प्रसारण की बात करें, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैचों का सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए जियोहॉटस्टार मौजूद है। वहां भी मुकाबलों का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। दोपहर का मैच शाम 3 बजकर 30 मिनट और शाम का 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+