IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, 17 April: आईपीएल में आज किसका मैच है- MI vs SRH
MI vs SRH, 33rd Match: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आज यानी 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ने जा रही है। मैच शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। इस मैदान पर SRH का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।
अब तक इस मैदान पर SRH ने 13 मुकाबले खेले हैं और उनमें से 11 में हार झेली है। जीत का प्रतिशत मात्र 15% है, जो IPL इतिहास में किसी भी टीम का वानखेड़े पर सबसे खराब रिकॉर्ड है। हालांकि, SRH की दोनों जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आई हैं, जिनमें से एक जीत 2022 में थी।

पिछली टक्कर में SKY ने छीन ली थी चमक
पिछली बार जब हैदराबाद और मुंबई की भिड़ंत वानखेड़े में हुई थी, तब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शतक जड़ते हुए 174 रन के लक्ष्य को आराम से चेज कर लिया था। अब कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के नेतृत्व में SRH की टीम वापसी की उम्मीद के साथ उतरेगी।
दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म कैसी है?
SRH ने इस सीज़न की शुरुआत धमाकेदार की थी, जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से आगाज किया। लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और लगातार 4 मैच हार गई। पिछले मुकाबले में उन्होंने पंजाब किंग्स को हराकर फिर से जीत की राह पकड़ी है।
वहीं, MI की शुरुआत भी धीमी रही। पहले दो मैच हारे फिर केकेआर को हराया उसके बाद लखनऊ और आरसीबी से हार मिली। हालांकि, पिछले मैच में मुंबई ने दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की है। यानी दोनों टीमें पॉज़िटिव मोमेंटम के साथ मैदान में उतरेंगी।
हेड-टू-हेड: किसका पलड़ा भारी?
IPL इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 13 बार मुंबई इंडियंस विजयी रही है, जबकि हैदराबाद को 10 जीत मिली हैं। अगर सिर्फ मुंबई में खेले गए मैचों की बात करें तो 8 में से 6 मुकाबले मुंबई ने जीते हैं। 2022 से अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मैच हुए हैं, जिनमें 3 MI ने और 2 SRH ने जीते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर












Click it and Unblock the Notifications