IPL Mein Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- GT vs SRH
IPL Mein Aaj Ke Match Ka Toss: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें सीजन में आज, 31 मार्च को डबल हैडर का दिन है। दिन का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा। दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं। एक्शन से भरपूर ये मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे।

जीटी और एसआरएच में होगा हाई स्कोरिंग मुकाबला
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है, जहां फैंस को हाई स्कोरिंग मैचों की उम्मीद करनी चाहिए। इस मैदान पर स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाज अधिक उपयोगी हैं। यहां खेला गया आखिरी आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच था, जहां 15 विकेट के नुकसान पर कुल 330 रन बने थे। मैच गुजरात ने जीत लिया था।
जीटी बनाम एसआरएच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में अब तक तीन बार आमने-सामने हो चुके हैं। जीटी ने दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एसआरएच ने एक मैच में जीत हासिल की है।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन, वानिंदु हसरंगा, अनमोलप्रीत सिंह, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।
गुजरात टाइटंस टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन, साई सुदर्शन, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार, केन विलियमसन, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, मैथ्यू वेड।












Click it and Unblock the Notifications