GT vs SRH Dream11: IPL में आज के मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
GT vs SRH Dream11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें सीजन में आज, 31 मार्च को डबल हैडर का दिन है। दिन का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा। दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं। एक्शन से भरपूर मैच से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
एसआरएच, मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ऐतिहासिक मैच के बाद उतर रही है, जिसे उन्होंने आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर बनाकर 31 रन से जीता था। इस बीच, जीटी को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ाहै। इसलिए जो टीम यह मैच जीतेगी वह अंक तालिका में आगे बढ़ जाएगी।

जीटी बनाम एसआरएच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में अब तक तीन बार आमने-सामने हो चुके हैं। जीटी ने दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एसआरएच ने एक मैच में जीत हासिल की है।
जीटी बनाम एसआरएच वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद में रविवार दोपहर को मौसम साफ रहेगा और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 10 किमी/घंटा की औसत हवा की गति के साथ ह्यूमिडिटी का स्तर लगभग 38 प्रतिशत रहेगा।
जीटी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है, जहां फैंस को हाई स्कोरिंग मैचों की उम्मीद करनी चाहिए। इस मैदान पर स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाज अधिक उपयोगी हैं। यहां खेला गया आखिरी आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच था, जहां 15 विकेट के नुकसान पर कुल 330 रन बने थे। मैच गुजरात ने जीत लिया था।
जीटी बनाम एसआरएच अनुमानित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट
जीटी बनाम एसआरएच ड्रीम11 टीम, GT vs SRH IPL 2024 Dream11
- विकेटकीपर: रिद्धिमान साहा, हेनरिक क्लासेन
- बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन
- ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, अजमतुल्लाह उमरजई
- गेंदबाज: पैट कमिंस, मयंक मारकंडे, राशिद खान
- कप्तान: हेनरिक क्लासेन
- उप-कप्तान: राशिद खान
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन, वानिंदु हसरंगा, अनमोलप्रीत सिंह, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह
गुजरात टाइटंस टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन, साई सुदर्शन, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार, केन विलियमसन, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, मैथ्यू वेड।












Click it and Unblock the Notifications