IPL इतिहास के वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने नीलामी में कमाये सबसे ज्यादा पैसे, लेकिन फ्लॉप रहा प्रदर्शन

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल में हर साल दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिये पहुंचते हैं, जिसमें से कुछ ही खिलाड़ियों को जगह मिल पाती है। इस दौरान सभी फ्रैंचाइजियां खेलने के इच्छुक सभी खिलाड़ियों पर बोली लगाती हैं। फैन्स के लिये हर साल जितना शानदार यह टूर्नामेंट होता है तो वहीं पर उतना ही शानदार नीलामी को भी देखना होता है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को फ्रैंचाइजी सस्ते में अपने खेमे में शामिल करने में कामयाब हो जाती है तो कुछ पर जमकर पैसों की बरसात होती है। आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हुए जो कि टीम की ओर से रिटेन करने की वजह से काफी पैसा कमा चुके हैं, जिसमें एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है तो वहीं पर कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो रिटेन नहीं किये जा सके लेकिन इसके बावजूद नीलामी में जमकर पैसा कमाया है।
साल 2008 से शुरू हुई इस मेगा नीलामी में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जो एक नहीं कई सारी फ्रैंचाइजियों में खेलकर आये हैं और नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी बनें। 12-13 फरवरी को बेंगलुरू में होने वाली मेगा नीलामी से पहले आज हम आपको ऐसी ही उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा पैसा कमाया है, हालांकि प्रदर्शन के मामले में वो कुछ खास साबित नहीं हो सके हैं। इस लिस्ट में खिलाड़ियों की रिटेंशन फीस को शामिल नहीं किया गया है।

युवराज सिंह - INR 48.28 करोड़
2011 - INR 8.28 करोड़ (पुणे वारियर्स)
2014 - INR 14 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
2015 - INR 16 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2016 - INR 7 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)
2018 - INR 2 करोड़ (किंग्स इलेवन पंजाब)
2019 - INR 1 करोड़ (मुंबई इंडियंस)

ग्लेन मैक्सवेल - INR 46.32 करोड़
2012 - INR 1 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2013 - INR 5.32 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
2014 - INR 6 करोड़ (किंग्स इलेवन पंजाब)
2018 - INR 9 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2020 - INR 10.75 करोड़ (किंग्स इलेवन पंजाब)
2021 - INR 14.25 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

दिनेश कार्तिक - INR 38.94 करोड़
2008 - INR 2.1 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2011 - INR 4.14 करोड़ (किंग्स इलेवन पंजाब)
2014 - INR 12.50 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2015 - INR 10.50 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
2016 - INR 2.3 करोड़ (गुजरात लायंस)
2018 - INR 7.4 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)

क्रिस मॉरिस - INR 37.45 करोड़
2013 - INR 3.32 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
2015 - INR 1.40 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)
2016 - INR 7 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2020 - INR 10 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
2021 - INR 16.25 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)

जयदेव उनादकट - INR 32.29 करोड़
2011 - INR 1.14 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)
2013 - INR 2.45 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
2014 - INR 2.8 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2015 - INR 1.1 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2016 - INR 1.6 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)
2017 - INR 30 लाख (राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स)
2018 - INR 11.50 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)
2019 - INR 8.4 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)
2020 - INR 3 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)












Click it and Unblock the Notifications