IPL Auction GT Squad 2025: गुजरात टाइटंस ने खरीदे खतरनाक खिलाड़ी, देखें धांसू टीम की पूरी लिस्ट
IPL Auction Gujarat Titans Squad 2025: गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल नीलामी में कुछ बड़े और धांसू प्लेयर्स अपने साथ शामिल करते हुए टीम को मजबूत बनाने का प्रयास किया है। अगले सीजन शुभमन गिल की कप्तानी वाली यह टीम अन्य टीमों को टक्कर देने के इरादे से तगड़ी टीम चुनने में सफल रही है।
कम समय में ही आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने प्रभावित करने वाला काम किया है। गुजरात ने आईपीएल के दो सीजन में लगातार फाइनल तक का सफर तय किया था। इस बार गुजरात खिताबी जीत दर्ज करने में भी सफल रही है। यह हार्दिक पांड्या की कप्तानी के दौरान हुआ था।

दो सीजन के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या टीम को छोड़कर मुंबई इंडियंस में चले गए। इसके बाद शुभमन गिल कप कमान थमा दी गई। गिल की कप्तानी में टीम उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। पिछले साल कप्तानी का अनुभव उनको इस बार जरूर काम आएगा। आईपीएल रिटेंशन में गुजरात ने कुल पांच प्लेयर्स रिटेन किया थे।
गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन और खरीदे गए खिलाड़ी
शुभमन गिल- 16.5 करोड़ (रिटेन)
राशिद खान- 18 करोड़ (रिटेन)
साई सुदर्शन- 8.5 करोड़ (रिटेन)
शाहरुख़ खान- 4 करोड़ (रिटेन)
राहुल तेवतिया- 4 करोड़ (रिटेन)
जोस बटलर- 15.75 करोड़
मोहम्मद सिराज- 12.25 करोड़
प्रसिद्ध कृष्णा- 9.5 करोड़
महिपाल लोमरोड़- 1.70 करोड़
अनुज रावत- 30 लाख
कुमार कुशाग्र- 65 लाख
मानव सुथार- 30 लाख
वॉशिंगटन सुंदर- 3.20 करोड़
जेराल्ड कोएट्जिया- 2.4 करोड़
अरशद खान- 1.3 करोड़
गुरनूर बरार- 1.3 करोड़
शेरफेन रदरफोर्ड- 2.6 करोड़
आर साई किशोर- 2 करोड़
इशांत शर्मा- 75 लाख
जयंत यादव- 75 लाख
ग्लेन फिलिप्स- 2 करोड़
करीम जनत- 75 लाख
कुलवंत खेजरोलिया- 30 लाख
गुजरात टाइटंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी, अभिनव मनोहर, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, विजय शंकर, जोशुआ लिटिल, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मानव सुथार और गुरनूर बरार, जयंत यादव, संदीप वॉरियर आदि।












Click it and Unblock the Notifications