IPL 2024: 14 करोड़ में बिकने वाले खिलाड़ी ने बनाए 14 रन, क्या नीलामी में चेन्नई से हो गई है बड़ी भूल
IPL Auction Daryl Mitchell: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिशेल पर 14 करोड़ रुपये का दांव खेला है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिशेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले डेरिल मिशेल पर कई फ्रेंचाइजियों की नजरें थी। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी डेरिल मिशेल को खरीदने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन अंत में सीएसके ने बाजी मारी।
फ्लॉप रहे डेरिल मिशेल: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेरिल मिशेल का बल्ला खामोश रहा। वह अपनी पारी में सिर्फ 14 रन ही बना सके। डेरिल मिशेल के इस औसत प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 14 करोड़ में बिकने के बाद डेरिल मिशेल ने भी खुशी का इजहार किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि नीलामी में इतने पैसे मिलने वाले हैं।

कई बार रहे थे अनसोल्ड: पिछले साल तक डेरिल मिशेल बेस प्राइस में ही बिक रहे थे। कई बार तो ऐसा हुआ कि आईपीएल ऑक्शन में डेरिल मिशेल को कोई खरीददार नहीं मिला था और वह अनसोल्ड रहे थे। लेकिन इस साल क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो फ्रेंचाइजियों ने उन पर बड़ा दांव लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा।
डेरिल मिशेल के प्रदर्शन पर होगी नजर: ऐसे में सवाल यह उठता है क्या डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपये में खरीदना चेन्नई का मास्टर स्टोक रहा। क्योंकि इससे पहले भी आईपीएल में बड़ी राशि पाने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है।
पिछले साल सैम कर्रन को पंजाब किंग्स की टीम ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन पंजाब की ओर से कर्रन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेरिल मिशेल साल 2024 में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications