IPL Auction 2024: धोनी की टीम में शार्दुल ठाकुर की वापसी, मिले इतने करोड़
IPL 2024 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शार्दुल ठाकुर को 4 करोड़ में खरीद लिया है। शार्दुल ठाकुर के लिए आईपीएल का पिछले दो सीजन कुछ अच्छा नहीं गुजरा था। ऐसे में शार्दुल ठाकुर अपने दमदार से फैंस को प्रभावित करना चाहेंगे। आईपीएल 2022 में शार्दुल ठाकुर दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 14 मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने 15 विकेट चटकाए थे। लेकिन इस दौरान वह काफी महंगे साबित हुए थे।
महंगे रहे थे ठाकुर: दिल्ली कैपिटल ने 1 साल बाद ही शार्दुल ठाकुर को कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रेड कर दिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने के बाद भी शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2023 के दौरान खेले गए 11 मैचों में महज सात विकेट झटके थे। शार्दुल ठाकुर की कोशिश वापसी करने पर होगी।

चेन्नई मे रहा था शानदार प्रदर्शन: शार्दुल ठाकुर ने लंबे समय तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी खेला है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन शानदार रहा था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ठाकुर ने गेंद और बल्ले दोनों से ही फैंस को प्रभावित करने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन चेन्नई से बाहर होने के बाद शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications