IPL Auction से पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का बड़ा बयान, कहा- इस साल की नीलामी में कुछ चौंकाने वाला होगा
आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए क्रिस गेल भारत आए हैं। वो इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन बतौर एक्सपर्ट पैनल इस बार वो लीग से जुड़ेंगे।

आईपीएल 2023 के लिए होने वाली मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए यूनिवर्स बॉस और वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल भारत पहुंच गए हैं। यहां आपको यह बता दें कि क्रिस गेल इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा तो नहीं होंगे, लेकिन वो इस बार बतौर एक्सपर्ट इस लीग से जुड़ रहे हैं, जहां वो एक्सपर्ट के रूप में अपनी राय देते हुए नजर आएंगे। क्रिस गेल ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए यह दावा किया है कि इस बार की नीलामी बहुत ही दिलचस्प होने वाली है, जो पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।
इस बार की नीलामी में टूट जाएंगे पुराने रिकॉर्ड- गेल
क्रिस गेल ने कहा है, "मैं आईपीएल ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि जब आईपीएल नीलामी शुरू होगी तो यह दिलचस्प होने वाला है। मुझे यकीन है कि शायद कुछ हैरान करने वाला सामने आएगा। ऐसी संभावना है कि इस साल की नीलामी पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगी, मुझे एक्सपर्ट के रूप में भारत आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है।"
आपको बता दें कि क्रिस गेल के अलावा एक्सपर्ट के रूप में अन्य विदेशी खिलाड़ी भी भारत आ गए हैं। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल ऑक्शन से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया र एक फोटो शेयर की है, जिसमें गेल के अलावा अनिल कुंबले, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह, इयोन मोर्गन, एबी डीविलियर्स और स्कॉट स्टायरिस जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। यह सभी खिलाड़ी लाइव ऑक्शन के दौरान कॉमेंट्री करेंगे और एक्सपर्ट के रूप में अपनी राय रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications