IPL Auction: लेग स्पिनरों में युजवेंद्र चहल का जलवा, कई दिग्गज लेगी रह गए अनसोल्ड
बेंगलुरु, 12 फरवरी: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल 6 करोड़ 50 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल्स के हो गए हैं जो इस टीम के लिए एक बढ़िया सौदा माना जा रहा है। चहल इस समय बढ़िया दौर से गुजर रहे हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की थी। इससे पहले चहल आरसीबी के लिए खेलते हैं लेकिन उनको रिटेन नहीं किया गया था। चहल अब गुलाबी जर्सी में दिखाई देंगे।

Recommended Video
भारत के एक और अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा भी हथौड़े के नीचे आने के लिए तैयार थे लेकिन वे बिक नहीं पाए।
31 साल के चहल अब तक 114 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें वे 139 विकेट ले चुके हैं और उनका औसत 22.2 का रहा है। चहल ने 7.59 के इकोनामी रेट से बॉलिंग की है जो कि उनके T20 इंटरनेशनल करियर में की गई बॉलिंग से काफी बेहतर है। T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में चहल ने 50 मैच भारत के लिए खेले हैं और वे 25.31 की औसत से 64 विकेट ले चुके हैं। चहल का वनडे रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है जिसमें 61 मुकाबलों में 27.44 की औसत से 104 विकेट ले चुके हैं।
यह भी पढें- IPL Auction: CSK ने लगाई सबसे बड़ी बोली, दीपक चाहर को इतने करोड़ में खरीदा
चहल के साथी कुलदीप यादव को दो करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा है तो वहीं आस्ट्रेलिया के एक और लेग स्पिनर एडम जांपा अनसोल्ड ही रह गए। लेकिन भारत के युवा स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर के हाथ अच्छी बाजी लगी और उनको 5.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया है। यह पंजाब किंग्स के लिए भी अच्छी डील थी।
इससे पहले एक अन्य लेग स्पिनर इमरान ताहिर भी अनसोल्ड रह गए। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। इंग्लैंड के लेगी आदिल रशीद तक को कोई खरीददार नहीं मिला। ऐसे में लेग स्पिनरों में चहल का जलवा कायम रहा।












Click it and Unblock the Notifications