'बड़ौदा ने किया अलग अब लखनऊ में हुए एक', आईपीएल में हुड्डा-क्रुणाल के एक टीम से खेलने पर सहवाग ने लिये मजे
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये बेंगलुरू में नीलामी का आगाज हो चुका है, जिसके पहले दिन कुल 74 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इस दौरान टीमों के बीच काफी इंटेस बिड वॉर देखने को मिली। जहां पर ईशान किशन आईपीएल ऑक्शन के दौरान सबसे महंगे विकेटकीपर बल्लेबाज बने तो वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर के लिये अपने ऑक्शन के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई। आईपीएल ऑक्शन का पहला दिन काफी रोमांच भरा रहा, जहां पर 14 में से 11 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई और वो करोड़पति बने, तो वहीं पर फैन्स के लिये आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी वाली जोड़ी एक ही टीम में पहुंच गई। मांकड़िंग रन आउट के चलते चर्चा में आये रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा जिनके पास पहले से ही जोस बटलर हैं, ऐसे में मजेदार बात यह है कि अश्विन ने जिस खिलाड़ी को मांकड़ किया था वो अब उसी टीम के साथ खेलते नजर आयेंगे।

आईपीएल ऑक्शन के दौरान यह घटना इकलौती नहीं रही, जिसमें दो ऐसे खिलाड़ी जिनके बीच विवाद था वो 15वें सीजन के लिये एक साथ टीम में खेलने पहुंचे हैं। लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने भी हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या (8.25 करोड़) और दीपक हुड्डा (5.75 करोड़) को एक साथ खरीदा है, जो कि घरेलू स्तर पर पहले बड़ौदा की टीम के लिये साथ ही खेलते हुए नजर आते थे।
और पढ़ें: अगर मेगा ऑक्शन के दौरान हुआ टाई तो कैसे होता है खिलाड़ी के भाग्य का फैसला, जानें क्या हैं नियम

क्रुणाल के चलते दीपक हुड्डा को छोड़नी पड़ी थी टीम
उल्लेखनीय है कि साल 2021 में क्रुणाल पंड्या और दीपक हुड्डा घरेलू स्तर पर बड़ौदा की टीम के लिये ही खेला करते थे लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2020-21 सीजन के लिये जब वो बायोबबल में खेलने पहुंचे थे तो दोनों के बीच काफी बहस हो गई थी। कप्तान क्रुणाल पंड्या के नेतृत्व में खेलने पहुंचे दीपक हु्डडा ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बिना किसी को बताये बायोबबल को छोड़ दिया था और बाहर चले गये। इसको लेकर बड़ौदा क्रिकेट संघ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। दीपक हुड्डा ने बाद में खुलासा किया कि क्रुणाल पंड्या उन्हें लगातार परेशान किया करते थे और उनके गलत व्यव्हार की वजह से ही उन्होंने टूर्नामेंट छोड़कर जाने का फैसला किया। दीपक हुड्डा ने इसके बाद राजस्थान की टीम को ज्वाइन कर लिया और अगले सीजन में जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने उतरे तो कई दमदार पारियां खेली, हालांकि अभी भी जब दोनों खिलाड़ियों का नाम साथ लिया जाता है तो लोगों को इस विवाद की याद आ जाती है।

सहवाग ने एक साथ खेलने पर लिये मजे
गौरतलब है कि लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने दीपक हुड्डा को नीलामी के दौरान पहले अपने खेमे में शामिल किया था और बाद में क्रुणाल पंड्या के लिये गुजरात टाइटंस से लड़कर उन्हें खरीदा। हालांकि जब सबका ध्यान इस बात पर गया कि दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या एक बार फिर से एक साथ टीम में खेलने वाले हैं तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि दिग्गज क्रिकेटर्स भी मजे लेते नजर आये।
इसमें भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग भी रहे जिन्होंने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि क्रुणाल और हुड्डा की जोड़ी काफी शानदार रहेगी। बड़ौदा ने अलग किया लेकिन लखनऊ ने मिलाया। जाहिर तौर पर यहां सहवाग पिछले विवाद पर तंज कस रहे थे।
खुद राजस्थान ने भी लिये मजे
आपको बता दें कि दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या के एक साथ खेलने पर मजे लेने वालों में सिर्फ सहवाग ही शामिल नहीं थे बल्कि अश्विन और बटलर को साथ लाने वाली राजस्थान रॉयल्स ने भी लिया।
टीवी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखने वाले फैन्स को यह मीम काफी अच्छे से समझ आ रहा होगा, जिसमें हुड्डा-पंड्या के बीच के रिश्ते को जेठालाल और अय्यर की दोस्ती की तरह बताया है।












Click it and Unblock the Notifications