IPL Auction 2022: 5 करोड़ में बिके आर अश्विन, कम कीमत पर पैट कमिंस की केकेआर में वापसी
बेंगलुरु 12 फरवरी: आईपीएल 2020 की नीलामी मार्की प्लेयर साथ शुरू हुई जिसमें शिखर धवन मिटने वाले सबसे पहले खिलाड़ी बने। शिखर धवन को 8.25 करोड में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया है और इसके साथ ही मयंक अग्रवाल को उनका नया ओपनिंग जोड़ीदार मिल गया है। इसके बाद बोली के बाद ही भारत के दूसरे मार्की खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन की थी और इस खिलाड़ी का बेस प्राइस ₹2 करोड़ रुपए था।

अश्विन ने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी भूमिका निभाई और इस बिडिंग में भी दिल्ली कैपिटल्स उनको लेने के लिए उत्सुक दिखाई दी। इसमें कोई ताज्जुब नहीं हुआ कि अश्विन ने देखते देखते ही चार करोड़ की रकम को भी पार कर लिया। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम भी अश्विन को लेने के लिए उत्सुक दिखाई दी और आखिरकार 5 करोड में यह भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर राजस्थान रॉयल्स के नाम हो गया।
यह भी पढ़ें- IPL Auction से पहले नीलामीकर्ता ने दिया बड़ा बयान- इस बार 20 करोड़ का बैरियर टूट जाएगा
इसके बाद बारी आई पैटकमिंस कि जो इस समय आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और उनका बेस्ट प्राइस भी दो करोड़ है। पैट कमिंस को रिकॉर्ड कीमत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा हुआ था लेकिन आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था और केकेआर एक बार फिर से अपने इस दिग्गज गेंदबाज को लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। देखते देखते ही पैटकमिंस की बोली 5 करोड़ पार कर गई। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पैटकमिंस को लेने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दी और वे 7.25 करोड़ रुपए में केकेआर के नाम हो गए। पैट कमिंस पिछली बार ₹15.5 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीदे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications