IPL Auction से पहले नीलामीकर्ता ने दिया बड़ा बयान- इस बार 20 करोड़ का बैरियर टूट जाएगा
नई दिल्लीः 2022 आईपीएल मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में हो रही है और आईपीएल नीलामीकर्ता, ह्यूग एडमीड्स ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। एडमीड्स ने कहा कि प्रत्येक आईपीएल फ्रेंचाइजी को 90 करोड़ रुपये का पर्स मिला है। इस साल नीलामी में सभी खिलाड़ियों की व्यक्तिगत कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

एडमीड्स ने यह भी कहा कि अगर कोई खिलाड़ी इस साल 20 करोड़ को पार करता है तो आश्चर्य नहीं होगा।
एडमेड्स ने इनसाइडस्पोर्ट के साथ बातचीत में कहा, "प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 90 करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ पर्स दिया जा रहा है, यह संभावना है कि व्यक्तिगत कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। मेरे दिमाग में कोई खास आंकड़ा नहीं है, लेकिन मुझे तब आश्चर्य होगा अगर इस साल 20 करोड़ रुपये से पार कोई नहीं पहुंच पाया।"
यह भी पढ़ें- IPL Auction: अंडर-19 के 10 भारतीय खिलाड़ियों का नाम नीलामी पूल में जोड़ा गया- रिपोर्ट
ह्यूग एडमीड्स ने यह भी कहा कि एक नीलामीकर्ता के रूप में अपने चार दशक के करियर के दौरान, उन्होंने दो दिन की कई नीलामी आयोजित की हैं, लेकिन ऐसी कोई नीलामी नहीं की है जो 12 घंटे तक चल सके।
एडमीट्स को लगता है उनको लंबे समय तक अपने पैरों पर खड़ा होना होगा। एक दिन में लगभग 6 घंटे तक। उन्होंने कहा कि वे सेशन को बांट कर थोड़ा विराम लेंगे।
आईपीएल का 2022 संस्करण दो नई फ्रेंचाइजी के साथ 10-टीम का मामला है। इसके अलावा यह एक मेगा नीलामी है जिसके चलते यह काफी बड़ी नीलामी है। गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स मैदान में नई टीम हैं। हार्दिक पांड्या गुजरात की अगुवाई करेंगे, जबकि केएल राहुल को लखनऊ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
भारत के 370 खिलाड़ियों सहित 590 खिलाड़ियों को 1000 से अधिक खिलाड़ियों की लंबी सूची में से चुना गया था। टीमों के पास अधिकतम 90 करोड़ रुपये का पर्स होगा, जिसमें से सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन और ड्राफ्ट पिक्स के लिए पैसे का इस्तेमाल किया है। अब उनके पास 90 करोड़ से कम की रकम है जिसमें सबसे मोटा पर्स पंजाब किंग्स के पास है जो 72 करोड़ रुपए का पर्स लेकर घूम रही है।












Click it and Unblock the Notifications