मोटी रकम पाने के बाद दीपक चाहर ने 'माही भाई' को दिया खास धन्यवाद, CSK को लेकर कही बड़ी बात
नई दिल्ली, 13 फरवरी: आईपीएल 2022 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने भरोसेमंद साथी दीपक चाहर को रिकॉर्ड 14.0 करोड रुपए की बोली में खरीद लिया है। दीपक चाहर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने जो बोली लगाई है वह उनकी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली है और एक तरीके से यह दीपक चाहर के लिए घर वापसी है दीपक चाहर का चेन्नई सुपर किंग्स में आना जैसे लगभग पहले से ही तय था क्योंकि सीएसके की टीम अपने कई भरोसेमंद खिलाड़ियों को इस महा नीलामी में वापस हासिल करती हुई नजर आई।

दीपक चाहर 14 करोड़ रुपए में बिके-
दीपक चाहर की शुरुआत तो एक बल्लेबाज के तौर पर हुई थी लेकिन वे धीरे-धीरे एक ऑलराउंडर के तौर पर उभरते जा रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुई भारत और वेस्टइंडीज की वनडे सीरीज में भी दीपक चाहर ने बहुत अच्छा ऑल राउंड परफॉर्म दिया था। दीपक चौहान ने कई मुश्किल परिस्थितियों में निचले क्रम पर आकर बढ़िया बल्लेबाजी की है जिसके चलते वे किसी भी टीम में कमाल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर उभर सकते हैं। दीपक चाहर को हासिल करने के बाद सीएसके ने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।

मैं केवल सीएसके के लिए खेलना चाहता था- दीपक चाहर
इसमें दीपक चाहर कहते हैं कि वह चेन्नई सुपर किंग्स में वापस आकर बहुत खुश हैं और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का धन्यवाद दिया है। ऐसा लगता है कहीं ना कहीं दीपक चाहर को वापस लेने में महेंद्र सिंह धोनी का भरोसा काफी अहम भूमिका निभा गया है। चाहर कहते हैं, मैं वापस आकर बहुत खुश हूं और माही भाई आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और टीम मैनेजमेंट ने भी मेरे में काफी विश्वास जताया है। मैं किसी और टीम में खेलने की कल्पना नहीं कर सकता। केवल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेलना चाहता हूं।

80 लाख रुपये से 14 करोड़ का सफर जल्दी पूरा हुआ-
दीपक चाहर ने पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की योजनाओं में काफी हिस्सेदारी हासिल की थी। आईपीएल 2021 के बाद चाहर को सीएसके रिटेन नहीं किया था लेकिन इस ऑक्शन में उनको लेने के लिए येलो जर्सी ने अपनी पूरी बाजी लगा दी। दीपक चाहर की बड़ी बोली ने सोशल मीडिया पर भी उत्सुकता पैदा की। एक फैन ने बताया है कैसे दीपक चाहर साल 2018 में 80 लाख रुपए से साल 2022 में 14 करोड़ रुपये पर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications