इस बार एक-दूसरे के खिलाफ होंगे दोनों भाई, हार्दिक की भाभी पंखुरी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या को पूरी तरह से एक फैमिली मैन माना जाता है। वे अपने पिता के बहुत करीब रहे, अपने भाई को वे अपना गुरु मानते हैं। सब लोग परिवार में साथ रहते हैं और यह एक खुशहाल परिवार है। पांड्या बंधुओं के पिता का निधन पिछले साल हो गया था। उस सदमे से यह परिवार किसी तरह उभर पाया।

अब आईपीएल शुरू हो रहा है और पहली बार पांड्या बंधु इस लीग में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। इन दोनों ने मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम भूमिका निभाई थी लेकिन अब दोनों की राह जुदा हो गई है। हार्दिक गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं जिनको 15 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। क्रुणाल लखनऊ सुपर जायंट्स को सवा आठ करोड़ में ज्वाइन कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- WI vs ENG: ओवल में विस्फोटक शतक ठोंक बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, कपिल देव की खास लिस्ट में हुए शामिल
क्रुणाल की पत्नी पंखुरी के लिए यह थोड़ा दर्द भरा है कि दोनों भाईयों को एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखना पड़ेगा। हालांकि वह इसके लिए उत्साहित भी हैं। उन्होंने एक पोस्ट करके हार्दिक को भरोसा दिया है कि वे अपने देवर के लिए भी चीयर करती रहेंगी।
पंखुरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा- ये मेरे बेस्ट लड़कों के लिए है। पिछले 6 सालों से मैंने एक ही स्टैंड में आपके लिए चीयर किया है लेकिन इस बार टाइम कुछ अलग होगा। दोनों को विपक्षी के तौर पर देखना थोड़ा दर्द भरा है और अपनी शर्तों पर आप लोगों को तरक्की करते देखना उत्साहजनक भी है। हार्दिक पांड्या मैं स्टेंड की दूसरी साइड से आपके लिए चीयर्स करूंगी।
आईपीएल इस बार भी कोरोना के असर के तहत हो रहा है और सभी मुकाबले महाराष्ट्र में खेले जाएंगे जहां चार जगहों पर प्रतियोगिता होगी। आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होगा और 29 मई तक चलेगा। कुल मिलाकर 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications