DC vs LSG Pitch Report: आज IPL में बल्लेबाज मचाएँगे तबाही या गेंदबाज पड़ेंगे भारी, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
DC vs LSG Pitch and Weather: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल में आज अहम मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम सामने होगी। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में केएल राहुल की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स फ़िलहाल प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है।
लखनऊ और आरसीबी की टीमें अभी तालिका में ऊपर-नीचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है। दिल्ली की टीम प्लेऑफ़ की रेस में शामिल नहीं है। कप्तान ऋषभ पन्त की अगुवाई में दिल्ली अपने घरेलू दर्शकों का मनोरंजन करना चाहेगी।

दिल्ली और लखनऊ के मुकाबले में पिच और मौसम की अहम भूमिका रहेगी। सोमवार को ही अहमदाबाद में गुजरात और केकेआर के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद गुजरात को प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर होना पड़ा था।
दिल्ली vs लखनऊ पिच रिपोर्ट
दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए आदर्श है। बल्लेबाजों की यहाँ बल्ले-बल्ले हो जाती है। पिच से गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती है। छोटी बाउंड्री का फायदा भी बल्लेबाजों को ही मिलता है। ऐसे में गेंदबाजों के पास सिर्फ लाइन लेंथ बी बचाव वाला हथियार रह जाता है। टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया जा सकता है।
दिल्ली vs लखनऊ वेदर अपडेट
दिल्ली में दिन का तापमान लोगों को परेशान करने वाला होता है लेकिन शाम को स्थिति में सुधार आ जाता है। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है और दोनों ही टीमों के साथ फैन्स के लिए भी यह राहत वाली बात है। आर्द्रता कम रहेगी इसलिए गर्मी भी उस तरह महसूस नहीं होने वाली है।
लखनऊ के लिए अहम मुकाबला
पिछले मैच में हैदराबाद के हाथों करारी हार का सामना करने वाली लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल को टीम मालिक संजीव गोयनका के साथ देखा गया था। गोयनका उनको काफी कुछ सुनाते हैं। लखनऊ के लिए आज का मुकाबला प्लेऑफ़ के हिसाब से काफी अहम माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications