IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या फिर से नहीं करेंगे कप्तानी? कब और कहां है मुंबई इंडियंस का अगला मैच
IPL 2026: हार्दिक पांड्या को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान खेलते हुए नहीं देखा गया था। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को थमाई गई थी। इसके बाद चर्चा उठी कि हार्दिक ने अचानक क्यों टीम छोड़ दी। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि वह तबियत खराब होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं।
बड़ा सवाल यही है कि क्या अगले मैच में भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ही करने वाले हैं। सूर्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को दिल्ली के सामने मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हार्दिक के ऊपर फिर से फैन्स की नजरें रहने वाली हैं।

हार्दिक पांड्या की कब होगी वापसी?
रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले मैच में हार्दिक की तबियत ज्यादा खराब नहीं थी। किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए उनको बाहर रखा गया था। अब शायद वह अगले मैच में फिर से बतौर कप्तान मैदान पर वापसी कर लेंगे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव बतौर खिलाड़ी टीम में रहेंगे।
IPL 2026: कब है मुंबई इंडियंस का अगला मैच
मुंबई इंडियंस इस सीजन अपना तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने वाली है। 7 अप्रैल को यह मुकाबला होगा। राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैदान गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान ने यहां अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी थी।
मुंबई इंडियंस की बात करें, तो प्रदर्शन अब तक ज्यादा ठीक नहीं रहा है लेकिन उतना खराब भी नहीं कहा जा सकता है। पहले मैच में मुंबई ने केकेआर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इडियंस को हार का सामना करना पड़ा था।
रोहित शर्मा का चला है बल्ला
मुंबई इंडियंस के लिए अब तक रोहित शर्मा का बल्ला चला है। पहले मैच में शानदार फिफ्टी जड़ने के बाद दूसरे मैच में भी वह 35 रनों की पारी खेलने में सफल रहे थे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का काम अच्छा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई पूरा दमखम लगाएगी।












Click it and Unblock the Notifications