IPL 2026 Trade: कौन सी टीम में किस खिलाड़ी की हुई एंट्री? ऑक्शन से पहले बड़ा धमाका, ट्रेड लिस्ट जारी!
IPL 2026 Trade: आईपीएल 2026 के लिए मिनी-ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो पूरे जोर पर है। 15 नवंबर को रिटेंशन डेडलाइन नजदीक आने के साथ ही फ्रेंचाइजियां अपनी कमियों को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से खिलाड़ियों की अदला-बदली कर रही हैं। मुंबई इंडियंस (MI), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस मार्केट में सबसे ज़्यादा एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।
जडेजा-सैमसन की अदला बदली (IPL 2026 Trade)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेड विंडो का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला ट्रेड चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुआ है। संजू सैमसन (RR) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने साथ जोड़ा है। इसके बदले में चेन्नई के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया गया है।

इन खिलाड़ियों का एक्सचेंज डील आईपीएल के इतिहास के सबसे हाई-प्रोफाइल डील में से एक है, जिसने दोनों टीमों के कोर को बदल दिया है। ट्रेड मार्केट से मुंबई इंडियंस (MI) ने भी इस बार कई उपयोगी खिलाड़ियों को शामिल किया है। रिपोर्ट की मानें तो 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से 2 करोड़ रुपये में मुंबई ने अपने पाले में कर लिया है।
नई टीम में खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर
इसके अलावा वेस्टइंडीज के पावर हिटर शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से 2.6 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। मुंबई ने अपने खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्रेड किया है। पिछले सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने वाले अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी ट्रेड कर दिया गया है।
क्या लखनऊ पहुंच गए हैं शमी
मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ में SRH से हासिल किया है। यह एक ऑल-कैश डील है, जिससे LSG का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा, खासकर उनके कुछ तेज गेंदबाजों की चोट की चिंताओं को देखते हुए। रिटेंशन और रिलीज़ की घोषणा करने की अंतिम तिथि BCCI द्वारा 15 नवंबर निर्धारित की गई है, जिसके बाद टीमें अंतिम नीलामी की तैयारी में जुट जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications