IPL 2026 से पहले कोर्ट में भिड़े SRH और CSK? सुपरस्टार रजनीकांत की वजह से मचा बवाल, ठोका करोड़ों का दावा!

IPL 2026 SRH VS CSK: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के लिए तैयार है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की तैयारियां काफी पहले ही शुरू कर दी थी। लेकिन आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले क्रिकेट के मैदान की प्रतिद्वंद्विता अब कानूनी गलियारों तक पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालिकाना हक वाली कंपनी 'सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड' ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय में कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है।

मुसीबत में फंसी चेन्नई की टीम (IPL 2026 SRH VS CSK)

यह विवाद सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के संगीत और संवादों के व्यावसायिक इस्तेमाल से जुड़ा है। सन टीवी नेटवर्क की सहायक कंपनी 'सन पिक्चर्स' के पास रजनीकांत की फिल्म जेलर, जेलर 2 और कूली के विशेष अधिकार हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया और प्रमोशनल कंटेंट में इन फिल्मों के ऑडियो ट्रैक और डायलॉग्स का उपयोग किया है।

IPL 2026 1

कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन का आरोप

विशेष रूप से सीएसके द्वारा किए गए संजू के ट्रेड अनाउंसमेंट और नई जर्सी के अनावरण के वीडियो में फिल्म जेलर के प्रसिद्ध ट्रैक हुकुम का इस्तेमाल किया गया था। सन टीवी का तर्क है कि फ्रेंचाइजी ने व्यावसायिक लाभ के लिए उनकी बौद्धिक संपदा का उपयोग बिना किसी पूर्व अनुमति के किया है। अदालत में सन टीवी का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील जे. रविंद्रन ने तर्क दिया कि यह सीधे तौर पर कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन है।

भरना पड़ सकता है एक करोड़ रुपये का हर्जाना

नेटवर्क ने हर्जाने के तौर पर 1 करोड़ रुपये की मांग की है और साथ ही उन विज्ञापनों से होने वाली आय का पूरा विवरण मांगा है। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने अदालत को सूचित किया है कि उन्होंने विवादित सामग्री का उपयोग करना पहले ही बंद कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में वे सन पिक्चर्स या फोनोग्राफिक परफॉरमेंस लिमिटेड से औपचारिक लाइसेंस प्राप्त किए बिना ऐसी किसी भी सामग्री का उपयोग नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+