IPL 2026: क्या KKR के ड्रेसिंग रूम में सब ठीक नहीं है? शाहरुख खान और वेंकी मैसूर के बीच जोरदार बहस, VIDEO
IPL 2026 Shah Rukh Khan: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सफर अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। टीम की लगातार खराब फॉर्म और मैदान पर लिए जा रहे फैसलों से हर कोई हैरान है। टीम के खराब प्रदर्शन ने केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान के सब्र का बांध भी तोड़ दिया है। ईडन गार्डन्स में पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान शाहरुख खान काफी निराश नजर आए।
शाहरुख खान का वीडियो हो रहा वायरल (IPL 2026 Shah Rukh Khan)
सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ईडन गार्डन्स के स्टैंड्स से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शाहरुख खान टीम के सीईओ वेंकी मैसूर के साथ बेहद गंभीर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस सीजन में पहली बार अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे शाहरुख खान का मूड बारिश और टीम के प्रदर्शन ने बिगाड़ दिया। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट बेहद जल्दी गंवा चुकी थी।

कप्तान रहाणे के फैसले की हुई जमकर आलोचना
वायरल वीडियो में शाहरुख खान कुछ समझाते हुए और हाथ के इशारों से नाराजगी जताते दिखे। जबकि सीईओ वेंकी मैसूर उन्हें बेहद ध्यान से सुन रहे थे। मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बादलों से घिरे मौसम के बावजूद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस फैसले की अनिल कुंबले, केविन पीटरसन, सबा करीम और आर. अश्विन जैसे दिग्गजों ने तीखी आलोचना की।
केकेआर की खराब शुरुआत से निराश दिखे शाहरुख
शाहरुख की चिंता जायज भी है, क्योंकि टीम का पावरप्ले पूरी तरह फ्लॉप रहा है। केकेआर ने इस सीजन में कैमरून ग्रीन पर 25.20 करोड़ रुपये का भारी-भरकम दांव लगाया था, लेकिन वे पंजाब के खिलाफ भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। उनके साथ फिन एलेन भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। जब बारिश के कारण खेल रुका, तब केकेआर ने मात्र 3.4 ओवर में 25 रन पर अपने 2 बड़े विकेट गंवा दिए थे। फैंस का मानना है कि शाहरुख इसी खराब शुरुआत और गलत रणनीति को लेकर जवाब मांग रहे थे।
शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा डडलानी भी स्टैंड्स में मौजूद थीं। बारिश के दौरान जब ब्रॉडकास्टर्स का कैमरा बार-बार किंग खान की तरफ गया, तो वे टीम के अधिकारियों के साथ लगातार चर्चा में डूबे दिखे। मैच रद्द होने से केकेआर को 1 अंक तो मिल गया, लेकिन जीत का खाता अब भी खाली है।












Click it and Unblock the Notifications