IPL 2026 Online Ticket Booking: घर बैठे बुक करें ऑनलाइन टिकट, स्टेडियम की सीट अब बस एक क्लिक दूर!
IPL 2026 Online Ticket Booking: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) का बिगुल बज चुका है। 28 मार्च से क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले फेज का शेड्यूल जारी होने के साथ ही फैंस के बीच टिकटों को लेकर होड़ मच गई है। इस बार बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों ने टिकटों की बिक्री के लिए अलग-अलग डिजिटल पार्टनर्स के साथ करार किया है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगी टिकट (IPL 2026 Online Ticket Booking)
आईपीएल 2026 के लिए अधिकतर टीमों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को प्राथमिकता दी है। BookMyShow और District by Zomato इस सीजन के मुख्य टिकटिंग हब बनकर उभरे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) इन तीनों टीमों ने अपने घरेलू मैचों के टिकट BookMyShow पर लाइव कर दिए हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने टिकटों के लिए District by Zomato को पार्टनर बनाया है। फैंस राजस्थान रॉयल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर अर्ली एक्सेस के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस (MI) ने वानखेड़े स्टेडियम के मैचों के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध होंगे, हालांकि अभी कीमतों की आधिकारिक घोषणा बाकी है।
कहां खरीद पाएंगे चेन्नई और आरसीबी मैचों की टिकट
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के घरेलू मैचों के टिकट अभी जारी नहीं हुए हैं। लेकिन 'CSK Roar 2026' इवेंट के टिकट District by Zomato पर उपलब्ध हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की बात करें तो कर्नाटक सरकार से हाल ही में मिली मंजूरी के बाद अब जल्द ही आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकटों की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।
गुजरात और लखनऊ के शुरुआती मैचों के टिकट मात्र 1,000 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जो BookMyShow पर उपलब्ध हैं। ईडन गार्डन्स में होने वाले मैचों के टिकट 1,200 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचे जा रहे हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने अभी तक अपने टिकटिंग को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि ये टीमें भी जल्द ही Zomato या अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट खोलेंगी।
टिकट बुक करने का ये है आसान तरीका
आईपीएल मैचों के लिए स्टेडियम में अपनी सीट सुरक्षित करना अब बेहद आसान है। सबसे पहले आधिकारिक पार्टनर ऐप (जैसे BookMyShow या District by Zomato) को अपने फोन में ओपन करें। ऐप के सर्च बार में IPL 2026 टाइप करें। यहां आपको सभी उपलब्ध मैचों की लिस्ट दिख जाएगी। अपनी पसंद की टीम या जिस शहर में आप मैच देखना चाहते हैं, उस मुकाबले को चुनें। स्टेडियम का लेआउट देखें और अपने बजट के अनुसार स्टैंड या सीट कैटेगरी सेलेक्ट करें। अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या डिजिटल वॉलेट के जरिए भुगतान करें।












Click it and Unblock the Notifications