IPL 2026: मिचेल स्टार्क को लेकर पत्नी ने बताया हैरान करने वाला सच! जानकर दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ेगी परेशानी?
IPL 2026 Mitchell Starc: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की फिटनेस को लेकर उनकी पत्नी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने एक बड़ा खुलासा किया है। हीली ने स्पष्ट किया है कि स्टार्क फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वे अब तक भारत नहीं पहुंचे हैं।
एलिसा हीली ने स्टार्क को लेकर खोला राज (IPL 2026 Mitchell Starc)
सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए एलिसा हीली ने स्टार्क की स्थिति साफ की। उन्होंने लिखा कि शायद इसलिए क्योंकि वे चोटिल हैं... अगर वे गेंदबाजी ही नहीं कर सकते, तो उनसे खेलने की उम्मीद कैसे की जा सकती है? हीली के इस बेबाक बयान ने दिल्ली के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। स्टार्क फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं और उन्हें भारत आने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलना बाकी है।

11.75 करोड़ का दांव पड़ सकता है भारी
दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार्क को 11.75 करोड़ की भारी-भरकम राशि पर रिटेन किया था। स्टार्क के लिए पिछला साल काफी व्यस्त रहा है, जहां उन्होंने एशेज सीरीज के सभी 5 टेस्ट खेले और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। हालांकि, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट की थकान का असर अब उनकी फिटनेस पर साफ दिख रहा है।
दूसरी तरफ आईपीएल 2026 के आगाज से पहले मिचेल स्टार्क की चोट को लेकर मचे घमासान के बीच दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। टीम के मुख्य कोच हेमांग बदानी और क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने स्पष्ट किया है कि स्टार्क की वापसी केवल 'कागजी कार्रवाई' और फिटनेस क्लीयरेंस पर टिकी है। मुख्य कोच बदानी ने फैंस को राहत देते हुए बताया कि मिचेल स्टार्क ने हाल ही में गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि हम लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के संपर्क में हैं। स्टार्क नेट पर पसीना बहा रहे हैं, लेकिन जब तक सीए उन्हें 'पूरी तरह फिट' घोषित नहीं करता, तब तक फ्रेंचाइजी के हाथ बंधे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications