IPL 2026: प्रैक्टिस के बीच रिंकू को आया प्रिया सरोज का वीडियो कॉल! फिर मैदान छोड़ भागे रिंकू? VIDEO
IPL 2026 KKR Rinku Singh: त्योहार लोगों को करीब लाने और खुशियां बांटने का मौका देते हैं। ईद के खास मौके पर ऐसा ही एक प्यारा पल देखने को मिला। यूपी के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज ने ईद के जश्न के दौरान अपने मंगेतर और केकेआर के स्टार खिलाड़ी रिंकू को सरप्राइज वीडियो कॉल के जरिए लोगों से मिलवाया। इस दौरान मौजूद लोग भी काफी खुश नजर आए।
प्रिया सरोज ने रिंकू किया वीडियो कॉल (IPL 2026 KKR Rinku Singh)
प्रिया सरोज ने मुस्कुराते हुए रिंकू सिंह से बात की और वहां मौजूद लोगों ने भी उन्हें ईद की बधाई दी। यह पल बेहद खास और यादगार बन गया। इस छोटे से सरप्राइज ने ईद की खुशी को और भी बढ़ा दिया। प्रिया सरोज इन दिनों अपने निर्वाचन क्षेत्र में ईद मिलन कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। इस दौरान वह एक मुस्लिम परिवार के घर पहुंची थीं। वहां उन्होंने मोबाइल निकाला और सीधे रिंकू सिंह को वीडियो कॉल लगा दिया।

प्रैक्टिस कैंप के बीच रिंकू सिंह ने उठाया कॉल
आईपीएल 2026 के व्यस्त शेड्यूल और केकेआर के प्रैक्टिस कैंप के बीच रिंकू सिंह ने जैसे ही कॉल उठाया, उनके चेहरे पर वही सादगी भरी मुस्कान तैर गई जिसके लिए वे दुनिया भर में जाने जाते हैं। वह प्रैक्टिस छोड़ मैदान से किसी दूसरे स्थान पर चले गए। प्रिया सरोज ने वहां मौजूद परिवार के सदस्यों से रिंकू की बात कराई। परिवार ने उत्साह के साथ ईद मुबारक कहा, तो मैदान पर बड़े-बड़े छक्के जड़ने वाले रिंकू ने बेहद विनम्रता से हाथ जोड़कर और मुस्कुराकर सभी की शुभकामनाओं को स्वीकार किया।
एक सांसद के तौर पर प्रिया सरोज अक्सर जनता के बीच रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने पब्लिक रोल में अपनी 'प्राइवेट लाइफ' का तड़का लगाकर सबका दिल जीत लिया। अपने मंगेतर को इस तरह आम लोगों के बीच वर्चुअली शामिल करना यह दिखाता है कि दोनों सितारे अपनी जड़ों से कितने गहराई से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस सरलता की तारीफ कर रहे हैं कि कैसे एक छोटा सा जेस्चर त्यौहार की खुशियों को दोगुना कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications