बिना टिकट के भी IPL देखने का मिल गया जुगाड़! करोड़ों फैंस की होगी मौज, BCCI ने कर दिया बड़ा ऐलान?

IPL 2026 Fan Parks Venues: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में अब हफ्ते भर से भी कम का समय रह गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने छोटे शहरों के फैंस के लिए 'फैन पार्क्स' (Fan Parks) के पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन के दौरान बीसीसीआई देश के 11 राज्यों के 15 शहरों में विशाल स्क्रीन लगाकर मैचों का मुफ्त लाइव प्रसारण करेगा।

फैन पार्क्स को लेकर बीसीसीआई का बड़ा ऐलान (IPL 2026 Fan Parks Venues)

इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन फैंस तक स्टेडियम जैसा माहौल पहुंचाना है, जो टिकटों की कमी या दूरी के कारण मैच नहीं देख पाते। इन पार्कों में मैच के साथ-साथ म्यूजिक परफॉर्मेंस, फूड स्टॉल, बच्चों के लिए प्ले-एरिया और वर्चुअल बैटिंग ज़ोन जैसे इंतजाम भी होंगे। बीसीसीआई ने शुरुआती तीन वीकेंड का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के शहरों को क्लस्टर में बांटा गया है।

IPL 2026 1

फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल हुआ है जारी

आईपीएल 2026 में इस बार मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 84 कर दी गई है। टूर्नामेंट 28 मार्च से 31 मई तक चलेगा। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी केवल पहले 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया है। इसका मुख्य कारण विधानसभा चुनाव हैं, जिन्हें देखते हुए सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के आधार पर बाकी शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

सप्ताह शहर राज्य तारीख स्थल
सप्ताह 1 रोहतक हरियाणा 28-29 मार्च छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड
सप्ताह 1 भोपाल मध्य प्रदेश 28-29 मार्च गवर्नमेंट एमवीएम कॉलेज, भोपाल
सप्ताह 1 नागपुर महाराष्ट्र 28-29 मार्च मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल प्लेग्राउंड
सप्ताह 1 तुमकुरु कर्नाटक 28-29 मार्च गवर्नमेंट जूनियर कॉलेज फील्ड
सप्ताह 1 कृष्णानगर पश्चिम बंगाल 28-29 मार्च डीएल रॉय स्टेडियम
सप्ताह 2 मथुरा उत्तर प्रदेश 04-05 अप्रैल अमरनाथ विद्या आश्रम
सप्ताह 2 जोधपुर राजस्थान 04-05 अप्रैल बरकतुल्लाह खान स्टेडियम
सप्ताह 2 निजामाबाद तेलंगाना 04-05 अप्रैल वीमेंस एजुकेशनल सोसाइटी ग्राउंड
सप्ताह 2 मैसूरु कर्नाटक 04-05 अप्रैल एसबीआरआर महाजना फर्स्ट ग्रेड कॉलेज
सप्ताह 2 भुवनेश्वर ओडिशा 04-05 अप्रैल किट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम
सप्ताह 3 मेरठ उत्तर प्रदेश 11-12 अप्रैल भैंसाली ग्राउंड
सप्ताह 3 नडियाद गुजरात 11-12 अप्रैल राधे फार्म
सप्ताह 3 रत्नागिरी महाराष्ट्र 11-12 अप्रैल स्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल
सप्ताह 3 कोयंबटूर तमिलनाडु 11-12 अप्रैल हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
सप्ताह 3 राउरकेला ओडिशा 11-12 अप्रैल सेक्टर 17 ग्राउंड

IPL 2026: पिक्चर अभी बाकी है! DHONI के संन्यास का सस्पेंस खत्म? माही ने खुद दिया सवाल का जवाब, VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+