IPL 2026: पिक्चर अभी बाकी है! DHONI के संन्यास का सस्पेंस खत्म? माही ने खुद दिया सवाल का जवाब, VIDEO
IPL 2026, MS Dhoni: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में रविवार शाम को एक खास प्रोग्राम का आयोजन किया। 'ROAR 26' इवेंट में हजारों फैंस के दिल में अपने चहेते स्टार महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा सवाल था। पिछले कुछ समय से धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबरें तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। अब इस सवाल का जवाब खुद माही ने देने का काम किया है।
धोनी से पूछा गया संन्यास पर सवाल? (IPL 2026, MS Dhoni)
44 साल की उम्र में आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास की अटकलों पर एक ऐसा जवाब दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इवेंट के दौरान एक्टर शिवकार्तिकेयन ने धोनी से उनके भविष्य को लेकर सवाल किया। उन्होंने साल 2020 का वो मशहूर 'डेफिनेटली नॉट' (Definitely Not) वाला वाकया याद दिलाते हुए कहा कि फैंस हर साल उनसे इसी जवाब की उम्मीद करते हैं।

धोनी ने फैंस को दी खुशखबरी
एक्टर ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि आपकी फिटनेस ऐसी है कि आप 60 साल की उम्र तक खेल सकते हैं। इस पर धोनी ने पहले मुस्कुराते हुए कहा कि यह बहुत मुश्किल है। फिटनेस अब ऊपर नहीं, बल्कि नीचे की ओर जा रही है। लेकिन जैसे ही उन्होंने अगले तीन शब्द कहे I Can Try (मैं कोशिश कर सकता हूं) पूरा स्टेडियम धोनी के नाम के नारों से गूंज उठा।
संजू सैमसन की एंट्री
इस सीजन में सीएसके ने बड़ा दांव खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है। टीम में अब उर्लिल पाटिल और कार्तिक शर्मा के रूप में तीन विकल्प मौजूद हैं। इतिहास में पहली बार सीएसके ने धोनी के अलावा इतने विकेटकीपिंग विकल्प रखे हैं, जिससे यह चर्चा तेज थी कि क्या धोनी अब केवल मेंटर की भूमिका में दिखेंगे। हालांकि, धोनी के ताजा बयान ने इन कयासों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।
Wait for it.. #WhistlePodu #Roar26 pic.twitter.com/CjBX6sCEis
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 22, 2026












Click it and Unblock the Notifications