IPL 2026: शाहरुख की KKR को मिली खुशखबरी! 55 गेंदों में शतक जड़कर अंगकृष रघुवंशी ने उड़ाई विरोधियों की नींद

IPL 2026 Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के इंट्रा-स्क्वाड (अभ्यास) मैच में युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए रघुवंशी ने महज 55 गेंदों में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को 200 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक (IPL 2026 Angkrish Raghuvanshi)

हालांकि, केकेआर के लिए इस मैच में खुशी के साथ कुछ चिंताएं भी सामने आईं। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे और तेज गेंदबाज उमरान मलिक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जो सीजन शुरू होने से पहले टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बन सकता है। मुंबई के 21 वर्षीय बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने पारी की शुरुआत संभलकर की, लेकिन मध्य ओवरों में उन्होंने गजब की आक्रामकता दिखाई।

IPL 2026 1

कप्तान अजिंक्य रहाणे का फॉर्म बना चिंता का विषय

सबसे दिलचस्प मुकाबला तब देखने को मिला जब उनके सामने तेज गेंदबाज उमरान मलिक आए। रघुवंशी ने उमरान के एक ही ओवर में 23 रन बटोरकर सनसनी मचा दी। उमरान मलिक इस मैच में काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 3.2 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 47 रन लुटाए। केकेआर के फैंस के लिए चिंता का विषय कप्तान अजिंक्य रहाणे का फॉर्म रहा। रहाणे केवल 4 गेंदों का सामना कर सके और महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

टीम को खली हर्षित राणा की कमी

दूसरी ओर हर्षित राणा की अनुपस्थिति में गेंदबाजी की कमान संभालने की उम्मीद जगा रहे उमरान मलिक की लाइन-लेंथ भी बिगड़ी हुई नजर आई। हर्षित राणा फिलहाल सर्जरी के बाद रिकवरी मोड में हैं, ऐसे में उमरान और कार्तिक त्यागी पर टीम का दारोमदार बढ़ गया है। मैच की पहली पारी में टिम सीफर्ट (47 रन) और रिंकू सिंह (40 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की। युवा सार्थक रंजन ने भी महज 16 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर प्रभावित किया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा पहला मैच

गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 सफलताएं मिलीं। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रघुवंशी की टीम के लिए फिन एलन ने 23 रनों की तेज शुरुआत दी, जबकि अंत में अनुकूल रॉय ने 17 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर जीत पर मुहर लगा दी। केकेआर अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+