IPL 2025: कौन है ज़िम्बाब्वे का 28 वर्षीय खिलाड़ी? जो अब खेलेगा आईपीएल, RCB ने 75 लाख में किया शामिल
RCB: आईपीएल में कुछ टीमों ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय कर लिया है। आरसीबी भी उनमें से एक है। आरसीबी आईपीएल इतिहास में अब तक कोई खिताब हासिल कर पाने में नाकाम रही है। टीम ने प्लेऑफ़ में जगह तो पहले भी कई बार बनाई है लेकिन टाइटल नहीं मिला।
इस बीच प्लेऑफ़ के समय कई टीमों के प्लेयर्स अपने देशों को लौट जाएंगे क्योंकि इंटरनेशनल प्रतिबद्धताएं रहेंगी, ऐसे में नए नामों को शामिल करना पड़ेगा। आरसीबी ने अपने साथ ज़िम्बाब्वे के एक खिलाड़ी को शामिल कर लिया है, जो प्लेऑफ़ में टीम के काम आएगा।

दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलने के लिए जाएंगे। ऐसे में उनकी जगह किसी नए नाम को लाना जरूरी था। आरसीबी के निशाने पर कई प्लेयर्स थे लेकिन ज़िम्बाब्वे से आने वाले एक 28 वर्षीय प्लेयर को टीम में शामिल किया गया था।
कौन है RCB का नया प्लेयर
इस खिलाड़ी का नाम ब्लेसिंग मुजराबानी है, जो तेज गेंदबाज के रूप में आरसीबी की टीम में शामिल है। मुजराबानी को 75 लाख रुपये की धन राशि में खरीदा गया है। उनके आने से आरसीबी को निश्चित रूप से फायदा मिलने वाला है। हालांकि यह देखना होगा कि क्या वह अंतिम ग्यारह में जगह बना पाएंगे या नहीं।
जिम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ मुजराबानी ने अब तक 70 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 78 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 12 टेस्ट और 55 वनडे भी खेले हैं। टी20 में उनके अनुभव को देखते हुए ही आरसीबी में शामिल किया गया है।
इस सीजन RCB ने किया है धमाल
इस सीजन आरसीबी का प्रदर्शन अलग लेवल का रहा है 12 मैचों में आरसीबी ने 8 में जीत दर्ज की है और 17 अंक हासिल कर प्लेऑफ़ में जगह बना ली। आरसीबी का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। कोहली की शानदार फॉर्म रही है और इस बार आरसीबी टाइटल हासिल करने का पूरा प्रयास करेगी।
केकेआर में भी आया नया खिलाड़ी
उधर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के शेष हिस्से के लिए रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया है। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर को टॉन्सिल की सर्जरी की आवश्यकता है। शुक्ला लेग-स्पिनर हैं और घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं, वह 30 लाख रुपये में KKR से जुड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications