IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में कौनसी कार मिली? जानिए क्या है मार्केट में कीमत

Vaibhav Suaryavanshi: आईपीएल में प्राइज मनी के अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए अलग से पैसे मिले हैं। कई प्लेयर्स को धांसू प्रदर्शन का फल मिला है। उनमें एक नाम वैभव सूर्यवंशी का भी है। 14 साल के इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही सीजन में खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन कर इनाम जीत लिया।

इस सीजन का सुपर स्ट्राइकर वैभव सूर्यवंशी को चुना गया, इसके पीछे कारण उनकी तूफानी अप्रोच रही है। सूर्यवंशी ने हर मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने पर ही फोकस किया। उन्होंने महज 35 गेंदों में ही शतक जमा दिया था। इस सीजन सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट अन्य सभी बल्लेबाजों से ज्यादा रहा था।

vaibhav suryavanshi

सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीजन होने की वजह से सूर्यवंशी को टाटा कर्व (Tata Curve) कार बतौर इनाम में दी गई, यह इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जो धांसू फीचर्स से लेस है। वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही सीजन में बड़ा इनाम जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया है।

Vaibhav Suryavanshi की कार की प्राइस

जहां तक इस गाड़ी की कीमत की तरफ देखा जाए, तो भारत में इसकी एक्स शो रूम प्राइस 17 लाख 49 हजार रुपये है। इसके बाद यह गाड़ी के वैरिएंट के हिसाब से बढ़ता चला जाता है। इस गाड़ी के टॉप मॉडल की कीमत लगभग 22 लाख रुपये है, वैभव को शायद यही गाड़ी मिली होगी।

इस कर में दो बैटरी रेंज भी है। 45 किलोवाट की बैटरी रेंज में 502 किलोमीटर तक गाड़ी चल सकती है। इसके अलावा 55 किलोवाट में 585 किलोमीटर तक कार चलती है। टाटा के अनुसार 70 किलोवाट के चार्जर से 10 से लेकर 80 प्रतिशत तक चार्ज 40 मिनट में हो जाती है।

Vaibhav Suryavanshi नहीं चला सकते कार

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी महज 14 साल है, ऐसे में वह कार चला नहीं सकते लेकिन उनके पिता के काम यह गाड़ी जरूर आएगी। वैभव ने आईपीएल के इस सीजन में कुल 7 मुकाबले खेले और 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी जड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+