IPL 2025 जारी रहेगी या नहीं? विदेशी खिलाड़ियों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, भारत-पाक तनाव से मचा बवाल
IPL 2025 Latest Update: आईपीएल 2025 के मौजूदा सीजन को भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के कारण स्थगित किए जाने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पर गहन विचार-विमर्श किया है और शुक्रवार 9 मई को आईपीएल को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द उनके देशों वापस भेजने की योजना बनाई जा सकती है।
हमले के बाद हुई बीसीसीआई की बैठक (IPL 2025 Latest Update)
इस मामले को लेकर बीसीसीआई की बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा की गई है, जिसमें सुरक्षा, स्थिरता और लीग के आगे के आयोजन पर विचार किया गया। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर स्थिति बिगड़ती है तो आईपीएल को बीच में ही स्थगित किया जा सकता है। भारत-पाक के मौजूदा तनाव के बाद टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

रद्द हो सकता है पूरा आईपीएल
नाम न बताने की शर्त पर मायखेल से बात करने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के साथ विवाद के कारण पूरी लीग रद्द होने का खतरा है। धर्मशाला में गुरुवार को आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया। धर्मशाला स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब की पारी के 11वें ओवर के दौरान फ्लडलाइट्स बंद होने के कारण रोक दिया गया और तुरंत ही दर्शकों और खिलाड़ी को स्टेडियम से बाहर निकाला गया।
बीसीसीआई के सामने बड़ी चुनौती
बीसीसीआई की चुनौतियों में विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक कई विदेशी खिलाड़ियों ने बढ़ते संकट के बीच भारत छोड़ने की इच्छा जताई है। जबकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्थिति की गंभीरता को कम करके आंका और कहा कि कोई आपातकालीन बैठक नहीं हो रही है। एकमात्र चिंता धर्मशाला मैच थी, जिसे हमने रद्द करने का फैसला किया।
देश राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को देखे हुए अमृतसर, मोहाली, जालंधर और चंडीगढ़ जैसे शहरों को ब्लैकआउट किया गया है। आईपीएल के मुकाबलों को साउथ इंडिया में भी शिफ्ट किया जा सकता है। चेन्नई, हैदराबाद,बेंग्लुरु और गुजरात के अलावा मुंबई जैसी जगहों पर आईपीएल के बाकी मुकाबले शेड्यूल किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications