IPL 2025 दोबारा शुरू होते ही इन टीमों के बीच होगी जोरदार टक्कर! जानिए प्वाइंट्स टेबल का हाल
IPL 2025 Full list of matches remaining: आईपीएल 2025 को शुक्रवार 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक विज्ञप्ति में घोषणा की कि बदले हुए कार्यक्रम और स्थानों के बारे में अपडेट समय-समय पर दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के स्थित करते समय इस सीज़न में 12 लीग चरण के मैच, तीन प्लेऑफ़ मैच और फ़ाइनल बचे थे।
लखनऊ और आरसीबी के बीच नहीं हो पाया मुकाबला (IPL 2025 Full list of matches remaining)
लखनऊ सुपर जायंट्स को शुक्रवार 9 मई को लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलना था। दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले को खेलने के लिए लखनऊ पहुंच गए थे। लेकिन 9 मई को दोपहर में टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबले के लिए एक सप्ताह बाद नए वेन्यू और शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है।

इन टीमों के बीच बाकी बचे हुए हैं मुकाबले
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ में
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद में
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में
दिल्ली कैपिटल बनाम गुजरात टाइटन्स दिल्ली में
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स चेन्नई में
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु में
गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सल खनऊ में
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुंबई में
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्सजयपुर में
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
प्वाइंट्स टेबल में जानिए किसका क्या हाल
गुजरात टाइटंस 11 मैचों में 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16) और पंजाब किंग्स (15) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स, क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर, प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications